फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The pontoon bridge built on the Ramganga feeder canal was damaged

Amroha News: रामगंगा पोषक नहर पर बना पैंटून पुल क्षतिग्रस्त

Wed, 22 Jan 2025 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 22 Jan 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
The pontoon bridge built on the Ramganga feeder canal was damaged
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

रामगंगा पोषक नहर पर बना पैंटून पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। जिस पर वाहन गुजरते समय हादसे का डर बना रहता है। ग्रामीणों ने पुल की मरम्मत कराने की मांग की है।
क्षेत्र के गांव अलीनगर और दारानगर के बीच रामगंगा पोषक नहर पर बीते महीने पैंटून पुल लगाया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुल बनाते समय मानकों की अनदेखी की गई। इस पर न तो लोहे के सही तख्ते बिछाए गए और न ही मिट्टी व कांस को बिछाया गया। वहीं, तख्ते बिछाने के बाद उनको सही से कसा भी नहीं गया। लिहाजा कई दिन से तख्तों की मिट्टी नीचे गिर रही है।
विज्ञापन

पुल पर जगह-जगह गड्ढे जैसे बिल बन गए हैं। जिनमें बुग्गी लेकर गुजरते समय भैंसे या बैलों के पैर नीचे निकलने का डर बना रहता है। पुल से ट्रैक्टर ट्रॉली गुजारते समय हादसे की आशंका रहती है। दारानगर गांव निवासी मंगत सिंह, भूकन सिंह, अलीनगर के योगेश भड़ाना, मुरादपुर के जगपाल सिंह आदि ग्रामीणों ने एसडीएम से मांग की है कि क्षतिग्रस्त हो रहे पैंटून पुल की मरम्मत की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed