फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The police were accused of helping the accused

Amroha News: पुलिस पर लगा था आरोपियों की मदद करने का आरोप

Sun, 05 Nov 2023 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 05 Nov 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
The police were accused of helping the accused
हसनपुर। हसनपुर में नगर पालिका के सभासद प्रत्याशी की गैरइरादत हत्या के मामले में पुलिस ने अगस्त माह में चार्जशीट लगा दी थी। मामले की विवेचना क्राइम ब्रांच द्वारा की गई थी।
विज्ञापन

नगर को मोहल्ला कायस्था निवासी मधुसूदन उर्फ मधुआ ने वर्ष 2023 नगर पालिका वार्ड 14 से सभासद के पद पर चुनाव लड़ा। निकाय चुनाव प्रचार के दौरान ब्लॉक कॉलोनी में तीन मई 2023 को उनके साथ मारपीट हुई थी। जिसमें घायल होने के बाद मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने मृतक के भाई विनोद की तहरीर पर एसडीएम की सरकारी गाड़ी के चालक जगदीश जोशी और उनके दो पुत्र, एसडीएम के अर्दली चंदन व उनके बेटे पंकज के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया था। उस समय पुलिस पर आरोपियों की मदद करने का भी आरोप लगाया गया था। पुलिस ने एसडीएम के गाड़ी के चालक जगदीश जोशी, अर्दली चंदन के बेटे पंकज कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दोनों आरोपी जमानत पर बाहर गए हैं। मुकदमा दर्ज होने के बाद डीएम द्वारा एसडीएम की गाड़ी के चालक जगदीश जोशी को निलंबित कर दिया गया था। हालांकि बाद में वह बहाल हो गए थे। अब कुछ दिन पूर्व उनका ट्रांसफर हो गया। अब वह एडीएम अमरोहा की गाड़ी के चालक हैं। पुलिस ने अगस्त माह में तीन लोगों के खिलाफ चार्जशीट तैयार करके कोर्ट में जमा कर दी थी। मामला ट्रायल पर चल रहा है। संपूर्ण समाधान दिवस में जब महिला ने खुद पर पेट्रोल उड़ेला और शोर मचाने लगी तो सीओ अरूण कुमार सिंह व अन्य पुलिस कर्मियों ने बाहर निकलकर देखा। इतने डीएम व एसपी को बाहर की घटन के बारे में बताया जाता। इससे पहले महिला को पुलिस सीएचसी ले गए। महिला करीब एक माह पहले ही समाधान दिवस में पहुंची थी और न्याय की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed