फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The police sent the cousin sisters who were going to Moradabad angry with home, to their home.

Amroha News: घर से नाराज होकर मुरादाबाद जा रही चचेरी तहेरी बहनों को पुलिस ने घर भेजा

Sat, 01 Mar 2025 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 01 Mar 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
The police sent the cousin sisters who were going to Moradabad angry with home, to their home.
गजरौला (अमरोहा)। बस से मुरादाबाद जा रहीं राजस्थान के अलवर की चचेरी-तहेरी नाबालिग बहनों को हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने चौपला पर उतारकर पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों बहनों को लव जिहाद में फंसाकर ले जाने की चर्चा रही। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर दोनों बहनों को उनके सुपुर्द कर दिया। मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

मामला बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे का है। हिंदू संगठन के पदाधिकारियों को सूचना मिली कि राजस्थान के अलवर की दो चचेरी-तहेरी बहनों को मुरादाबाद ले जाया जा रहा है। यह जानकारी मिलते ही उन्होंने चौपला पर बस को रोककर उसमें सवार दोनों नाबालिग बहनाें को उतार कर थाने ले गए। यहां पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। दोनों बहनों से पुलिस ने पूछताछ की। इस दौरान सामने आया कि दोनों बहनों को उनके परिजनाें ने डांट दिया था, जिससे नाराज होकर घर से निकल गईं। अलवर से दिल्ली तक आईं। इसके बाद दिल्ली से मुरादाबाद जाने के लिए बस में सवार हो गईं। मुरादाबाद में कहां और किससे मिलना था यह नहीं बता सकीं। पुलिस से जानकारी मिलने के बाद रात में ही परिजन गजरौला थाने पहुंच गए और दोनों बहनों को अपने साथ ले गए। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि नाबालिग बहनों ने परिजनों की डांट फटकार से रूठकर घर से निकलने की बात बताई थी। रात में ही परिजनों को बुलाकर दोनों बहनों को उनके सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने किसी भी तरह की कार्रवाई से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed