फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The path to the country's prosperity passes through the village fields: Dr. Nagar

देश की समृद्धि का रास्ता गांव के खेतों एवं खलियानों से होकर गुजरता है: डॉ. नागर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
The path to the country's prosperity passes through the village fields: Dr. Nagar
अमरोहा। शिक्षाविद एवं प्रदेश कार्य समिति के सदस्य भाजपा नेता डॉ. सुरेश चन्द नागर ने कहा कि देश की समृद्धि का रास्ता गांव के खेतों एवं खलियानों से होकर गुजरता है। देश का असली मालिक अन्नदाता है।
विज्ञापन

मकर संक्रांति के पर्व पर कैलसा मार्ग स्थित एक बैंक्वेट हॉल पचोकरा में किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया। डॉ. सुरेश चंद नागर ने कहा कि विपक्षी पार्टियों लोगों को जातियों में बांटकर देश को कमजोर करना चाहती हैं। हमारे देश में गरीब, किसान, युवा व महिलाएं चार ही जातियां निवास करती हैं। मोदी सरकार के नेतृत्व में पिछले वर्षों में हमारे प्रदेश व देश का चहुंमुखी विकास हुआ है। कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य तरीके से भगवान राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है। सभी अपने घर पर इस दिन शाम को दिवाली की तरह दीये जलाएं। जिला अध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी ने विचार रखे। समारोह के दौरान महिलाओं, बुजुर्गों नौजवानों व किसानों को कंबल व चादर बांटे गए। अध्यक्षता मुंशी राजा रामपाल सिंह एवं संचालक कैलाश त्यागी ने किया। इस दौरान युद्धवीर सिंह, जसवंत सिंह, मास्टर जयपाल सिंह, भाकियू शंकर के जिला अध्यक्ष सतपाल सिंह, मनोज शर्मा, रामावतार कपासिया, गौरव चौधरी, राजीव प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed