{"_id":"6488bbde28307127b90d7524","slug":"the-path-of-progress-will-open-for-the-people-of-16-villages-jpnagar-news-c-15-1-173632-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: 16 गांवों के लोगों के लिए खुलेेगी तरक्की की राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: 16 गांवों के लोगों के लिए खुलेेगी तरक्की की राह
विज्ञापन
अमरोहा। अमरोहा जिले के 16 गांव मुरादाबाद विकास प्राधिकरण में शामिल हुए हैं। अब महानगर की तरह अमरोहा की सीमा तक उद्योगों और नई टाउनशिप की संभावनाएं बढ़ने की आश जग गई है। कहा जाए तो इन गांवों का कायाकल्प होने से ग्रामीणों को भी नए अवसर प्राप्त होंगे। वहीं, गांवों में भवन निर्माण अब नक्शों के बिना नहीं बनेंगे तो जमीनों की कीमत में भी उछाल आएगा। हालांकि, कुछ ग्रामीण इस फैसले को अपने हित में नहीं बता रहे हैं।
अमरोहा तहसील के दीपपुर, चक पायंती गौसपुर, करनपुर, अमेरा, चकदीपपुर, ढकिया, बुढ़ानपुर सड़क, फतेहपुर मंजरा जिवाई, जिवाई, चौधरपुर, सलीमपुर नवादा, पैतीपुर कलां, नौरंगी, पतेई खालसा, औरंगाबाद, सिरसा मोहन गांव एमडीए में शामिल हो गए हैं। हाईवे किनारे बसे इन गांवों जल्द ही सर्वे का कार्य शुरू हो जाएगा। मुरादाबाद के नजदीकी ये शहर हाईवे किनारे हैं। खास बात यह है कि आने वाले दिनों में बिना नक्शा पास किए कोई निर्माण नहीं होगा। साथ ही यहां एक नया कामर्शियल और रिहाईशी क्षेत्र विकसित होने की संभावना बनेगी। शहर की तरह गांवों की स्थिति में काफी बदलाव दिखाई देगा। कई गांवों में हाईवे किनारे प्लाटिंग हो रही है। अब प्राधिकरण के अधिकार क्षेत्र में यह एरिया आ जाएगा।
माफिया पर कसेगा शिकंजा
मुरादाबाद प्राधिकरण में शामिल हुए 16 गांवों में प्लाटिंग का कार्य चल रहा है। जो एमडीए के अधिकार क्षेत्र में आए जाएंगे। माफिया पर शिकंजा कसेगा। हालांकि, इससे चारों तरफ आवासीय योजना होने से लोगों का मकान मिलने का सपना पूरा होगा। साथ ही औद्योगिक व व्यावसायिक योजना से गांवों के विस्तार साथ रोजगार भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
बोले ग्रामीण
ग्राम चौधरपुर के प्रधान मकबूल हसन का कहना है कि एमडीए में शामिल होने के बाद ग्रामीणों का कोई फायदा नहीं होगा। ग्रामीणों को अब मकान बनाने के लिए नक्शे पास कराने होंगे। पैतई खालसा के ग्राम प्रधान माया देवी का कहना है कि अभी इसकी बारे में अधिक जानकारी नहीं है। लेकिन इससे गांव वालों को टैक्स का बोझ झेलना पड़ेगा। भवन निर्माण में नक्शे पास कराने में बहुत खर्चा होगा।
-- -
मुरादाबाद विकास प्राधिकरण में अमरोहा तहसील के 16 गांवों के शामिल होने से वहां का विकास होगा। ग्रामीणों को भी नए अवसर मिलेंगे। यह जिले के लिए बहुत अहम फैसला है। प्रतिभा सिंह, एसडीएम।