फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The path march gave the mantra of getting organized

Amroha News: पथ संचलन कर दिया संगठित होने का मंत्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
The path march gave the mantra of getting organized
अमरोहा।
विज्ञापन

विजयदशमी के उपलक्ष्य पर रविवार को शहर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया। जिसमें उन्होंने सभी को संगठित होने का मंत्र दिया। इससे पहले मिनी स्टेडियम में हुए बौद्धिक कार्यक्रम में वक्ताओं ने अपना संबोधन किया। शस्त्र पूजन के बाद शुरू हुआ पथ संचलन शहर के अलग-अलग मार्गों से होते हुए मिनी स्टेडियम में ही पहुंचकर संपन्न हुआ। पथ संचलन में शामिल स्वयंसेवकों का जगह-जगह फूलों से स्वागत किया गया।
विजयदशमी पर स्थापना दिवस के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से हर साल पथ संचलन का आयोजन किया जाता है। रविवार को शहर में स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया। जिसमें बड़ी संख्या में संघ से जुड़े स्वयंसेवकों ने गणवेश में रहकर भाग लिया। मिनी स्टेडियम से पथ संचलन की शुरुआत हुई, जिसमें जिला प्रचारक प्रिंस कुमार, सह जिला संघचालक नीरज कुमार, नगर संघचालक वीरेंद्र पाठक और अजय ढींगरा ने शस्त्र पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। जिला प्रचारक प्रिंस कुमार ने हिंदू समाज को संगठित होने पर जोर दिया।
विज्ञापन

कहा, पिछले 99 सालों से संघ समाज को संगठित करने का काम कर रहा है। उन्होंने समाज को पंच परिवर्तन का मूल मंत्र देते हुए कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण एवं सामाजिक समरसता के बारे में बताया। बौद्धिक के बाद पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला। मिनी स्टेडियम से शुरू होकर पथ संचलन टीपी नगर, कोट चौराहा, बड़ा बाजार, मंडी चौब व छेबड़ा होते हुए वापस मिनी स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन नगर कार्यवाह अंकित त्यागी ने किया। इस अवसर पर दीक्षित चौहान, सतीश कुमार, विजय कुमार, राहुल कुमार, माधव, नारायण सिंह, ओम कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed