{"_id":"680fe49ced53ba20f60a2ddc","slug":"the-panchayat-put-four-bighas-of-land-at-the-price-of-a-young-mans-life-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-138938-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पंचायत में युवक की जान की कीमत लगाई चार बीघा जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पंचायत में युवक की जान की कीमत लगाई चार बीघा जमीन
Tue, 29 Apr 2025 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
आदमपुर (अमरोहा)।
क्षेत्र के एक गांव में रविवार को हुई पंचायत में युवक की जान की कीमत चार बीघा जमीन तय की गई। इसके बाद सोमवार को तहसील में जाकर मृतक के दो बच्चों के नाम दो-दो बीघा जमीन भी करा दी गई। युवक के साथ बीते शुक्रवार की शाम को तहेरे भाई ने ही अपनी पत्नी के साथ संबंध होने के शक पर मारपीट की थी। जिसकी अस्पताल में रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उधर पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इन्कार है। हालांकि, क्षेत्र में दिनभर मामला चर्चा का विषय बना रहा। मामला आदमपुर क्षेत्र के एक गांव का है।
गांव निवासी शादीशुदा 35 वर्षीय युवक का अपने चचेरे भाई की पत्नी से ही प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पिछले कई दिनों से युवक के चचेरे भाई को अपनी पत्नी पर शक था। उसने पत्नी को चोरी छिपे चचेरे भाई से बात करते भी देख लिया था। इस पर उसने अपनी पत्नी और चचेरे भाई को समझाया भी था, लेकिन दोनों नहीं माने।
विज्ञापन
ग्रामीणों के मुताबिक शुक्रवार शाम चचेरे भाई ने पत्नी से संबंध होने पर तहेरे भाई को रास्ते में रोक लिया और उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। अधमरा होने पर चचेरा भाई उसे छोड़कर भाग गया। परिजनों व आसपास के लोग गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। तबीयत में सुधार न होने पर युवक को मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया गया, जहां रविवार को युवक की मौत हो गई।
उधर, मामले को लेकर गांव में पंचायत बैठी। इसमें पंचों ने युवक की मौत की कीमत चार बीघा जमीन लगाते हुए अपना फैसला सुना दिया, जो मृतक पर हमला करने वाले तहेरे भाई को देनी थी। पंचों के मुताबिक मृतक के दोनों बच्चों के नाम दो-दो बीघा की जाएगी। फैसले के बाद परिवार व ग्रामीणों ने शव का बिना कानूनी कार्रवाई के ही अंतिम संस्कार कर दिया।
सोमवार को तहसील में कराई बच्चों के नाम भूमि
मृतक ने अपने पीछे दो बच्चे छोड़े हैं। करीब पांच वर्ष पहले पत्नी की एक हादसे में मौत हो चुकी है। दो बच्चों को मेहनत मजदूरी करके युवक उनका पालन पोषण करता था। रविवार को हुई पंचायत के फरमान के बाद सोमवार को दोनों बच्चों के नाम तहसील में दो-दो बीघा जमीन का बैनामा कराया गया।
ग्रामीणों के मुताबिक एक वर्ष से थे संबंध
मृतक युवक का अपने चचेरे भाई की पत्नी से पिछले एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी भनक परिवार के लोगों को थी, दोनों को समझाने का प्रयास भी किया गया, लेकिन नौबत यहां तक पहुंच गई कि युवक को इस तरह से पीटा गया कि उसकी मौत ही हो गई।
मां के बाद अब पिता का भी उठा साया
दोनों बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ चुका है। पांच वर्ष पहले मां की एक हादसे में मौत हो गई थी, इसके बाद अब पिता की भी मौत हो गई। अब पिता की भी मौत हो गई। दोनों में एक की उम्र आठ व दूसरे की सात साल है। दोनों बच्चे अब अपने नाना नानी के पास रहेंगे।
इस तरह का कोई मामला जानकारी में नहीं है। थाने में भी कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई, लेकिन यदि ऐसा हुआ है तो यह गंभीर मामला है। इसकी जांच कराई जाएगी। - दीप कुमार पंत, सीओ हसनपुर
दोनों पक्षों में पंचायत के माध्यम से समझौता हो गया है। पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है। - ग्राम प्रधान