फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The pace of Ganga Expressway construction work slowed down due to rain

Amroha News: बारिश से गंगा एक्सप्रेस-वे निर्माण कार्य की रफ्तार हुई धीमी

Thu, 04 Jul 2024 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 04 Jul 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
The pace of Ganga Expressway construction work slowed down due to rain
हसनपुर। मेरठ से प्रयागराज तक बनाए जा रहे गंगा एक्सप्रेस-वे का कार्य लगातार हो रही बारिश की वजह से प्रभावित हो रहा है। चार दिन पहले तक मानसून आने से पूर्व गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य तेजी के साथ चल रहा था, लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण कार्य प्रभावित हो गया है। कार्य की गति बहुत धीमी हो गई है। अब मौसम साफ होने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

मेरठ से प्रयागराज तक बनाए जा रहे गंगा एक्सप्रेस-वे का कार्य हसनपुर तहसील क्षेत्र में चल रहा है। तहसील क्षेत्र के चौबीस गांवों से होकर गंगा एक्सप्रेस-वे गुजरेगा। जिस पर कई हिस्सों में कार्य प्रगति पर है। कई स्थानों पर काली डामर की पक्की सड़क भी बन चुकी है। चार अंडरपास भी बन चुके हैं। वर्तमान में हसनपुर-अलीगढ़ मार्ग पर स्थित गांव मंगरौला में फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा है। इसके अलावा यहां सर्विस रोड पर भी काम चल रहा है, लेकिन बारिश की वजह से यह कार्य प्रभावित हो गया है। फ्लाईओवर पर पिलर के ऊपर बीम रखे जा चुके हैं। इसके ऊपर सड़क बनाने के लिए एक और फाउंडेशन तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा प्रकाश व्यवस्था के लिए भी फ्लाईओवर में पोल लगाने की तैयारी की जा रही है। यह कार्य लगातार हो रही बारिश की वजह से प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन


112 बीघा ग्राम समाज की भूमि का औद्योगिक गलियारे में होगा अधिग्रहण
हसनपुर। मंगरौला में गंगा एक्सप्रेस-वे के नजदीक औद्योगिक गलियारे के लिए 2200 बीघा भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। इसमें अबतक करीब 1152 बीघा भूमि किसानों से खरीदी जा चुकी है। भूमि का बैनामा कराने के बाद भुगतान भी किसानों के खाते में भेजा जा चुका है। तहसीलदार सुदीप कुमार का कहना है कि 2200 बीघा भूमि में करीब 112 बीघा भूमि ग्राम समाज की है। इसका औद्योगिक गलियारे में अधिग्रहण किया जा रहा है। प्रस्ताव बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दिया है। इसके बाद कुल 936 बीघा भूमि अधिग्रहण के लिए शेष रह जाएगी। इसमें से अधिकांश किसानों के स्वीकृत पत्र मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed