फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The only brother of six sisters died in an accident on Bhai Dooj.

Amroha News: भैयादूज पर छह बहनों के इकलौते भाई की हादसे में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
The only brother of six sisters died in an accident on Bhai Dooj.
हसनपुर (अमरोहा)। दिल्ली हाईवे पर हादसे में छह बहनों के इकलौते भाई सचिन वर्मा (20) की मौत हो गई जबकि उनके दोस्त की मौत हो गई। दोनों बाइक से गढ़मुक्तेश्वर गए थे।
विज्ञापन


बुधवार की शाम लौटते समय अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। सचिन ने बहनों के साथ मिलकर बृहस्पतिवार को भैयादूज का त्योहार मनाने का प्लान मनाया था लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन


हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगाचोली निवासी सचिन वर्मा (20) बुधवार को बाइक से गांव के एक युवक के साथ किसी काम से गढ़मुक्तेश्वर गया था।

लौटते समय दिल्ली हाईवे पर उनकी बाइक अज्ञात वाहन से पीछे से टकरा गई। हादसे में सचिन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनका दोस्त घायल हो गया। सचिन गांव के ही पूर्व राशन डीलर सतीश चंद वर्मा का इकलौता बेटा था। वह छह बहनों का इकलौता भाई था। करीब दस वर्ष पहले सतीश चंद्र वर्मा का निधन हो चुका है जिसके बाद परिवार में सचिन ही एकमात्र सहारा था। बृहस्पतिवार को भैयादूज के दिन पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे युवक के शव का गंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधूरी रह गई भाई को तिलक करने की हसरत

g गांव गंगाचोली निवासी सचिन वर्मा के पिता का पहले का निधन हो चुका है। ऐसे में उन पर ही घर की सभी जिम्मेदारी थी। परिजन हंसी-खुशी त्योहार मना रहे थे। बृहस्पतिवार को भैयादूज मनाया जाना था। सचिन की बहनें भाई को तिलक करने की तैयारी कर रही थी। साथ ही भाई-बहनों के भैयादूज पर मनाने के लिए प्लान भी बनाया था लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। भैयादूज के एक दिन पहले ही सचिन की मौत की खबर पहुंचीं तो उनकी बहनें और अन्य परिजन बदहवास हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed