फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The old post mortem house building has become a ruin

Amroha News: पुराना पोस्टमार्टम हाउस का भवन हो चुका खंडहर

Mon, 24 Nov 2025 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 24 Nov 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
The old post mortem house building has become a ruin
अमरोहा। पुराना पोस्टमार्टम भवन खंडहर हालत में है। इसमें नाले का गंदा पानी भरा रहता है जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। कैलसा मार्ग पर गांव खरासपुरा में पोस्टमार्टम हाउस बना था। यह कई सालों से बंद पड़ा है जिससे इस भवन का इस्तेमाल नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


यह पोस्टमार्टम पूरी तरह तरह से मिट्टी में घुस गया है और खंडहर बन चुका है। इसमें लगे हुए ग्रिल, सरिया आदि काटकर ले गए हैं। भवन के पीछे की ओर तालाब है जिसमें गांव का पानी और नाले द्वारा अमरोहा शहर तक का पानी इस तालाब में आ रहा है। तालाब भरने के कारण अब गंदा पानी बंद पड़े पोस्टमार्टम हाउस में घुस जाता है। इस कारण भवन नीचे बैठ गया है। इसमें पानी भरने से बदबू आती है और भवन के चारों तरफ कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। बदबू और पानी भरने से बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है। इस ओर किसी भी जनप्रतिनिधि व अधिकारियों का ध्यान नहीं है। ग्रामीणों की मांग है कि इस खंडहर बन चुके भवन काे ध्वस्त करके इस जमीन का किसी और उद्देश्य से उपयोग में लाया जाए। जिससे गंदगी व बदबू से निजात मिल सके।
विज्ञापन


- हमने कई बार शासन और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई है कि इस जगह का किसी और काम में इस्तेमाल किया जाए। जिससे यहां साफ-सफाई होगी।अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।- देवेंद्र कुमार, सभासद खरासपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed