फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The number of fever patients increased in the changing season

बदलते मौसम में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 02:09 AM IST
सार

बदलते मौसम में बुखार, मलेरिया और टायफाइड के मरीजों की संख्या बढ़ गई है।वहीं जिला अस्पताल समेत सीएचसी-पीएचसी की ओपीडी में मरीजों की संख्या दो हजार से पार पहुंच गई है।एलर्जी के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है।

विज्ञापन
The number of fever patients increased in the changing season

विस्तार

बदलते मौसम में बुखार, मलेरिया और टायफाइड के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 300 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। वहीं जिला अस्पताल समेत सीएचसी-पीएचसी की ओपीडी में मरीजों की संख्या दो हजार से पार पहुंच गई है। निजी अस्पतालों में भी मरीजों की भरमार है।
विज्ञापन

वायरल और मलेरिया ने तेजी से लोगों को जकड़ा रहाहै। हालात यह हैं कि घर-घर में वायरल से लोग ग्रस्त हैं। अस्पताल खुलने से पहले मरीजों की भीड़ उमड़ने लगती है। जिला अस्पताल में रोजाना एक हजार से अधिक मरीजों की ओपीडी हो रही है। इसमें सबसे ज्यादा मरीज बुखार, मलेरिया, एलर्जी और खांसी के पहुंच रहे हैं। एलर्जी के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। ओपीडी में डॉक्टर के कक्ष के बाहर, दवा काउंटर पर लंबी लाइन देखने को मिल रही है। वहीं निजी अस्पतालों में भी मरीजों की भरमार है। देहात क्षेत्रों में अप्रशिक्षित डॉक्टर भी खूब चांदी काट रहे हैं। वहीं जिला अस्पताल में मरीजों को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। मौसम के बदलाव के कारण बुखार के मरीजों से भरा हुआ है। आलम ये है कि सरकारी और प्राइवेट अस्पताल के जरनल वार्ड में एक बेड पर भरीजों की भरमार है।
विज्ञापन

जोड़ों व हाथ पैरों में दर्द होना, जी मिचलाना या घबराना, गले में कफ बनना खराश होना, ठंड लगना, शरीर में आलस्य और सुस्ती आना, शारीरिक कमजोरी आना, जरा सा काम करने पर थकान महसूस होना, कई रोगियों को बुखार में सिर का दर्द भी होता हैं, चिड़चिड़ापन आता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल बुुखार और मलेरिया से निपटने के लिए सभी अस्पतालों में प्राप्त सुविधाएं है। दवा भी प्राप्त मात्रा में हैं। जिस गांव में वायरल बुखार और मलेरिया का प्रकोप है वहां कैंप लगाकर दवा बांटी जा रही है।-डॉ. राजीव सिंघल, सीएमओ अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed