फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The new executive committee of the Tehsil Bar was administered the oath of office and secrecy.

Amroha News: तहसील बार की नवीन कार्यकारिणी को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
The new executive committee of the Tehsil Bar was administered the oath of office and secrecy.
हसनपुर। तहसील बार एसोसिएशन कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। पदाधिकारियों का फूल माला डालकर स्वागत किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं के हित को ध्यान में रखते कार्य करने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

एल्डर कमेटी के पदाधिकारी श्योराज सिंह राणा, ऋषिपाल सिंह चौहान ने तहसील बार सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में चुनाव में निर्वाचित हुए अध्यक्ष गजेंद्र चौधरी, महासचिव ब्रजकिशोर और कोषाध्यक्ष पद पर हितेश त्यागी के अलावा निर्विरोध निर्वाचित हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में चरन सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर महबूब आलम, उप सचिव प्रशासन पद पर मनोज कुमार सक्सेना, उप सचिव प्रशासन पद पर समरपाल सिंह, उपसचिव पुस्तकालय पद पर ओमपाल कोहली, वरिष्ठ सदस्य के दो पदों पर दिनेश कुमार प्रजापति और डाॅ. इसरार खां, कनिष्ठ सदस्य के तीन पदों पर कमल सिंह, रामेश्वर शरण सिंह और मोहम्मद नौशाद को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष गजेंद्र चौधरी ने कहा कि अधिवक्तओं के हित को ध्यान में रखकर कार्य किया जाएगा। इस मौके पर हरिओम शर्मा, पूर्व महासचिव सुरमित गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष नरेशपाल सिंह, सुबोध शर्मा, सुनील भटनागर, रविशंकर शर्मा, निर्वतमान अध्यक्ष चंद्रसेन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed