{"_id":"67104f96035e9aaf3f0174e4","slug":"the-municipality-ran-a-bulldozer-on-the-illegal-tanks-that-were-polluting-the-water-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-127697-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पानी प्रदूषित कर रहीं अवैध हौदियों पर पालिका ने चलाया बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पानी प्रदूषित कर रहीं अवैध हौदियों पर पालिका ने चलाया बुलडोजर
विज्ञापन
अमरोहा।
पानी को प्रदूषित करने वाली अवैध हौदियों पर मंगलवार को पालिका का बुलडोजर चला। करीब एक दर्जन से अधिक हौदियों को ध्वस्त करा दिया। हौदियों में जहरीला केमिकल डालकर कतरन और कॉटन वेस्ट को ब्लीच करने वाले लोगों को सख्त हिदायत दी गई है।
अमरोहा नगर क्षेत्र में बड़ी संख्या में अवैध हौदियां बनी हैं। जिसमें अवैध रूप से वेस्ट कपड़े की कतरनों को हानिकारक केमिकल से ब्लीच किया जाता है। पालिका ने कई बार कार्रवाई की है, बावजूद इसके इस पर लगाम नहीं लग सकी। मंगलवार को पालिका की टीम ने धनौरा रोड पर आवासीय क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हौदियों को बुलडोजर से ध्वस्त कराया। ईओ डॉ. बृजेश सिंह ने बताया कि डीएम कार्यालय को मिली शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि अब तक ध्वस्त कराई गईं हौदियां दोबारा से चलती मिलीं तो संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।