{"_id":"6710506bae9f2d825e0bd764","slug":"the-municipality-ran-a-bulldozer-on-the-illegal-tanks-that-were-polluting-the-water-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-127701-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिकता से महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण : अवनि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिकता से महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण : अवनि
विज्ञापन
अमरोहा। राज्य महिला आयोग की सदस्य अवनि सिंह ने बुधवार को विकास भवन में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में महिलाओं की समस्याएं सुनीं। उन्होंने सभी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। कहा, महिलाओं की शिकायतों को गंभीरता के साथ लिया जाए। उन्होंने जिला महिला अस्पताल व वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण भी किया।
राज्य महिला आयोग की सदस्य अवनि सिंह बुधवार को जिले में रहीं। उन्होंने विकास भवन के सभागार में महिलाओं की समस्याओं को सुनते हुए अधिकारियों को गंभीरता के साथ उनका निस्तारण करने के निर्देश दिए। मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण के तहत जिले में अधिक से अधिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करने को कहा। इसके बाद उन्होंने जिला महिला अस्पताल व वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण भी किया। वन स्टॉप सेंटर में उन्होंने मैनेजर एवं मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता के साथ ही अल्पवासित दो पीड़िताओं में से एक पीड़िता बालिका के साथ बातचीत की।
वहां उन्होंने मेडिकल पंजिका, अल्पवास पंजिका, केस पंजिका का निरीक्षण करते हुए केसों की जानकारी भी की। यहां के बाद उन्होंने अमरोहा के महिला थाना व नौगांवा सादात थाने का निरीक्षण किया। बैठक व निरीक्षण के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी राकेश सिंह, सीओ अंजलि कटारिया, जिला विकास अधिकारी सरिता द्विवेदी, डीपीओ ज्ञान प्रकाश तिवारी मौजूद रहे।