{"_id":"694ef7bb7f37ad7f4b0376e2","slug":"the-mother-strangled-her-23-day-old-daughter-to-death-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-154230-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: मां ने 23 दिन की बेटी को गला दबाकर मार डाला, मासूम के नाक से बह रहा था खून, पति ने पुलिस से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: मां ने 23 दिन की बेटी को गला दबाकर मार डाला, मासूम के नाक से बह रहा था खून, पति ने पुलिस से की शिकायत
Sat, 27 Dec 2025 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी धनौरा(अमरोहा)।
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी धनौरा(अमरोहा)।
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 02:31 AM IST
सार
मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 23 दिन की नवजात बच्ची की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। पति ने पत्नी पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
अमरोहा पुलिस कर रही जांच (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंडी धनौरा थानाक्षेत्र के एक गांव में मां पर अपनी 23 दिन की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। पति की शिकायत पर पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव में किसान का परिवार रहता है। उसकी पत्नी ने 23 दिन पहले एक बेटी को जन्म दिया था। किसान का आरोप है कि बृहस्पतिवार की देर शाम उसकी पत्नी ने मासूम बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
उसने मासूम के नाक से खून बहते देखा। किसान की शादी करीब चार पहले ह़ुई थी। इससे पहले उसके पास लड़की और है। बीती दो दिसंबर को उसकी पत्नी ने दूसरी लड़की को जन्म दिया था।
विज्ञापन
ग्रामीणों के मुताबिक दूसरी बेटी पैदा होने पर महिला बेहद मायूस थी। उसने पड़ोस में रहने वाली दो महिलाओं से अपनी बेटी को किसी को दिलाने की बात कही थी। महिला अपनी बच्ची को किसी भी दशा में अपने पास रखने को तैयार नहीं थी।
बताया जाता है कि महिला की जेठानी ने कुछ दिन पहले एक बेटे को जन्म दिया है। जेठानी के लड़का होने के बाद महिला बेहद परेशान रहने लगी थी। पति और परिवार के अन्य परिजनों का आरोप है कि महिला ने मासूम बेटी की गला दबाकर हत्या की है।
हालांकि अस्पताल के सूत्रों की मानें तो बच्ची की मौत का कारण सर्दी लगना बताया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।