{"_id":"6769c0be0c07b7c9800d55ea","slug":"the-mood-of-the-weather-changed-drizzle-increased-the-melting-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-131293-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी ने बढ़ाई गलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी ने बढ़ाई गलन
Tue, 24 Dec 2024 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 24 Dec 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
गजरौला में कड़ाके की सर्दी में गर्म कपड़ों में लिपटकर बैठे यात्री। संवाद
- फोटो : संवाद
अमरोहा।
पिछले कुछ दिनों से जहां दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। वहीं, सोमवार को मौसम ने करवट बदल ली। सुबह से ही तेज हवा चलने से सर्दी बढ़ गई है, तो आसमान में बादल छाए रहे हैं। बूंदाबांदी भी हुई। जिससे अधिकतम तापमान में तीन डिग्री गिरा तो न्यूनतम भी इतनी ही बढ़ोतरी हुई। दिनभर धूप न निकलने से लोग ठंड में ठिठुरते नजर आए। उधर, मौसम में बदलाव के साथ बारिश के आसार बने हैं।
कई दिनाें से सुबह शाम तो ठंड का असर दिखाई दे रहा था, लेकिन दोपहर में चटक धूप खिलने से उतनी सर्दी महसूस नहीं हो रही थी। तापमान में भी उतार चढ़ाव हो रहा था। लेकिन, रविवार को आधी रात के बाद से मौसम बदल गया। सोमवार सुबह से ही बादल छाए रहे और शीतलहर चली। जिससे सर्दी अचानक बढ़ गई।
गलन के चलते लोग ठिठुरते नजर आए। दुपहिया वाहनों पर लोग खुद को गर्म कपड़ों से ढककर गुजरते दिखे तो जगह-जगह लोग अलाव तापते नजर आए। इस बीच बूंदाबांदी होने से ठिठुरन और बढ़ गई। शाम तक बादल छाए रहने से धूप नहीं निकली। वहीं, रविवार के मुकाबले अधिकतम तापमान सोमवार को 22 से 19 पहुंच गया। उधर, न्यूनतम छह से बढ़कर नौ डिग्री पर पहुंच गया। जिला कृषि अधिकारी बबलू कुमार ने बताया कि सोमवार को छह किलोमीटर की रफ्तार से सर्द हवा चली। बारिश के आसार बने हुए हैं। सर्दी में और अधिक इजाफा होगा। तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।