फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The MLA gave Rs 50,000 financial help to the family of the deceased Iqbal

Amroha News: मृतक इकबाल के परिजनों को विधायक ने की 50 हजार आर्थिक मदद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
The MLA gave Rs 50,000 financial help to the family of the deceased Iqbal
हसनपुर(अमरोहा)। वैष्णो देवी यात्रा पर जाते समय जम्मू में हुए हादसे में जान गंवाने श्रद्धालु इकबाल सिंह के घर शनिवार को विधायक महेंद्र खड़गवंशी ने पहुंचकर शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना दी। साथ ही 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद करते हुए सरकार से भी हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया है। इसके अलावा विधायक ने अलग-अलग घरों में घायलों के पास जाकर हालचाल जाना और आर्थिक मदद की। विधायक महेंद्र खड़गवंशी ने बताया रहरा की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम के सहयोग से एंबुलेंस की मदद घायल सात श्रद्धालुओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

इकबाल सिंह के परिवार की आर्थिक मदद के लिए युवा आए आगे
हसनपुर। वैष्णो देवी यात्रा के दौरान बस हादसे में जान गंवाने वाले इकबाल सिंह के परिवार को अभी तक कोई सरकारी मदद नहीं मिली है। इसे देखते हुए खड़गवंशी समाज के युवाओं ने खुद आगे आकर परिवार की मदद करने का फैसला लिया है। युवाओं ने ऑनलाइन चंदा इकट्ठा करना शुरू कर दिया है, ताकि यह राशि इकबाल सिंह के परिवार को सौंपी जा सके युवाओं ने क्षेत्रीय विधायक और सरकार से भी मांग की है कि घायलों को दो-दो लाख रुपये और मृतक के परिवार को पांच लाख रुपये की सहायता राशि दी जाए। इस पहल में केपी सिंह, लाला सिंह, कपिल राणा, राजेश राणा, कुमारपाल सिंह, नौ सिंह, ओमपाल सिंह और रामपाल सिंह सहित कई लोगों ने सहयोग किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed