{"_id":"666f60360f5c3d25e20c42e4","slug":"the-minister-found-bovine-animals-in-weak-condition-hasanpur-news-c-284-1-smbd1016-120460-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गोशाला में पशुधन मंत्री को कमजोर हालत में मिले गोवंशीय पशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गोशाला में पशुधन मंत्री को कमजोर हालत में मिले गोवंशीय पशु
विज्ञापन
हसनपुर। कान्हा गोशाला में हुई सात गायों की मौत और जीवित गाय को दफनाने का प्रयास करने का मामला शासन तक पहुंच चुका है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कान्हा गोशाला पहुंचकर निरीक्षण किया। जिसमें उन्हें गोवंशीय पशुओं की हालत कमजोर मिली। जिसको लेकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। वहीं, गायों की मौत और जिंदा गाय को दफनाने के संबंध में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से नाराजगी भी जताई।
रविवार दोपहर को पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह गोशाला पहुंचे। उन्होंने बीमार गायों को देखा और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. खुशीराम से पूछा कि ये गायें कब से बीमार हैं। उनका समय से उपचार क्यों नहीं किया गया। कहा कि बीमार गायों के उपचार में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा भूसे के साथ हरा चारा, बीमार पशु पशुओं के पीने के पानी की व्यवस्था, साफ सफाई, गर्मी के दृष्टिगत पंखा, कूलर की व्यवस्था, बीमार पशुओं के इलाज के लिए डॉक्टर की तैनाती सहित अन्य व्यवस्थाओं को परखा।
वहीं, डीएम राजेश त्यागी ने गोशाला में हुई घटना के बारे में की गई कार्रवाई के संबंध में अवगत कराया। उधर, पशुधन एवं विकास मंत्री ने बताया कि गोशाला में गोवंशीय पशु दुर्बल हैं, उन्हें अभी और अच्छे चारे, भूसा पानी की जरूरत है।
विज्ञापन
बताया कि डिप्टी सीवीओ डॉ. चमन प्रकाश को निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं। यहां एसपी कुंवर अनुपम सिंह, सीडीओ अश्वनी मिश्रा, सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर, विधायक महेंद्र खड़गवंशी, विधायक राजीव तरारा, जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी, चेयरमेन राजपाल सैनी आदि रहे।
-- -- --