{"_id":"664547e8960e243e1401f937","slug":"the-mercury-crosses-41-the-sun-is-ready-to-spit-fire-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-118669-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: अमरोहा में पारा 41 के पार, सूरज आग उगलने को तैयार, पश्चिमी यूपी में बारिश के नहीं आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: अमरोहा में पारा 41 के पार, सूरज आग उगलने को तैयार, पश्चिमी यूपी में बारिश के नहीं आसार
Thu, 16 May 2024 02:21 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 02:21 PM IST
सार
अमरोहा में भीषण गर्मी से जनजीपन बेहाल है। लू के थपेड़ों के कारण बदन लगातार झुलस रहा है। जिले का तापमान 40 डिग्री के पार चला गया है।
विज्ञापन
अमरोहा में गर्मी से बचने की कोशिश करती युवतियां
- फोटो : संवाद
विस्तार
भीषण गर्मी के साथ लू के थपेड़ों ने लोगों का बुरा हाल कर दिया। आग उगल रहे सूरज और लू के थपेड़ों के कारण बदन झुलस रहा है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर रहा है। नगर के बाजारों में भी लोग सुबह और शाम को खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
मई का आधा महीना बीत चुका है। अब गर्मी लोगों को परेशान करेगी। मौसम विभाग ने तापमान लगातार ऊपर की ओर चढ़ने की संभावना जताई है। 16 मई को तेज हवा चलेंगी। इनकी गति 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। यह गर्म और धूल उड़ाने वाली होंगी।
विज्ञापन
इसके अलावा बुधवार को तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी के साथ अधिकतम 44-45 डिग्री और न्यूनतम 28 से 29 डिग्री पहुंचने का अनुमान है। पिछले कई दिनों से अमरोहा जिले में तापमान 38 से 40 डिग्री बना हुआ था।
विज्ञापन
ये गर्मी लोगों को बीमार करेगी। वहीं जिला कृषि अधिकारी बबलू सिंह ने बताया कि मौसम विभाग के जारी पूर्वानुमान पर गौर करें तो अभी क्षेत्र में बारिश के लिए और इंतजार करना पड़ सकता है।
क्या बरतें सावधानी
- दोपहर 12 से 4 बजे के बीच धूप में रहने से बचें।
- बार-बार पानी पीते रहें।
- अधिक ठंडा पानी न पीएं।
- नींबू, छाछ, लस्सी, ओआरएस जैसे शीतल पेय पीएं।
- यदि चक्कर आ रहे हैं या घबराहट हो रही है तो तुरंत डॉक्टर से जांच करवाएं।
- बाहर खुले में मिल रहे ठंडे पेय पदार्थों से बचें।
- सिर और शरीर को ढककर रखें।
- बाहर जा रहे हैं तो पैरों में चप्पल, सिर पर टोपी और गॉगल्स जरूर पहनें।
