{"_id":"67e5a308b28a993b0f0b50d9","slug":"the-matter-of-fraud-in-mnrega-of-palaula-reached-the-government-report-summoned-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-136850-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: शासन तक पहुंचा पलौला के मनरेगा में फर्जीवाड़े का मामला, रिपोर्ट तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: शासन तक पहुंचा पलौला के मनरेगा में फर्जीवाड़े का मामला, रिपोर्ट तलब
Fri, 28 Mar 2025 12:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। जोया ब्लॉक के गांव पलौला में क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बहन व बहनोई समेत अन्य परिजनों के मनरेगा में मजदूर होने का मामला शासन तक पहुंच गया है। शासन ने पूरे प्रकरण की जांच रिपोर्ट तलब की है। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने भी मामले का संज्ञान लिया है। जिसके बाद प्रकरण की जांच में तेजी आ गई है।
क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बहन शबीना की शादी जोया ब्लॉक के गांव पलौला निवासी मोहम्मद गजनबी से हुई। उनकी सास गुले आयशा ग्राम प्रधान हैं। बुधवार को मोहम्मद शमी की बहन शबीना, उनके पति मोहम्मद गजनबी, एमबीबीएस कर रहे देवर आमिर सुहेल और वकालत कर रहे शेखू के मनरेगा में मजदूरी करने का मामले का खुलासा हुआ था। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने मामले की जांच डीसी मनरेगा अमरेंद्र प्रताप सिंह को सौंपी थी। चारों लोगों ने मनरेगा से पिछले चार सालों में 2.66 लाख रुपये की मजदूरी हासिल की थी। हालांकि अगस्त माह में सभी जॉब कार्ड निरस्त कर दिए गए थे।
मंगलवार को बीडीओ जोया लोकचंद आनंद ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों व जॉब कार्डधारकों के बयान भी दर्ज किए थे। जिसमें मामला सही पाया गया था। हालांकि ग्राम प्रधान के परिवार का कोई सदस्य मौके पर नहीं मिला था। मामला हाई प्रोफाइल होने की वजह से शासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच रिपोर्ट तलब की है। बताया जा रहा है केंद्र सरकार ने भी मामले की रिपोर्ट मांगी है। जिसके बाद अधिकारियों ने जांच की गति को बढ़ा दिया है। बृहस्पतिवार को लोकपाल मनरेगा कृपाल सिंह ने भी ब्लॉक पहुंचकर जरूरी दस्तावेज खंगाले। सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने बताया कि जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद शासन को रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -