फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The matter has not been resolved, the sanitation workers' strike will continue

Amroha News: नहीं बनी बात, जारी रहेगी सफाई कर्मियों की हड़ताल

Tue, 26 Nov 2024 07:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 26 Nov 2024 07:49 AM IST
विज्ञापन
The matter has not been resolved, the sanitation workers' strike will continue
नौगावां सादात (अमरोहा)। सफाई कर्मियों की हड़ताल छठे दिन भी जारी रही। उन्होंने साफ कहा कि जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाएगा, वह हड़ताल खत्म नहीं करेंगे। वहीं, एसडीएम और ईओ से हुई सफाई कर्मियों की वार्ता का भी कोई नतीजा नहीं निकल सका। उधर, लगातार हड़ताल के चलते चलते कस्बे में जगह-जगह गंदगी के अंबार लग गए हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत के तहत बाहरी फर्म को सफाई का ठेका देने का स्थानीय ठेका सफाई कर्मी विरोध कर रहे हैं। इसी विरोध के चलते वह पिछले छह दिन से सफाई व्यवस्था को ठप कर हड़ताल पर चले गए। सफाई कर्मियों का स्पष्ट कहना है कि स्थानीय ठेकेदार के बिना वह बाहरी फर्म के लिए काम नहीं करेंगे। पहले भी बाहरी फर्म सफाई कर्मियों को ईपीएफ का करीब 19 लाख रुपये का गबन कर चुकी है। सफाई कर्मियों को मनाने के लिए पहले भी पालिका प्रशासन प्रयास कर चुका है। लेकिन वह हड़ताल खत्म करने को तैयार नहीं हुए। जिससे पूरे शहर में गंदगी व कूड़े ढेर जमा हो गए हैं। गलियों में भी गंदगी के अंबार लगे हैं। जिससे लोगों का निकलना तक दूभर हो गया है। सोमवार को हड़ताली सफाई कर्मियों से एसडीएम बृजपाल सिंह व ईओ सलिल भारद्वाज ने वार्ता की। लेकिन, फर्म बदलने से कम पर बात पर वह राजी नहीं हुए। हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मियों में संदीप, सुमित, प्रदीप, अमन, कुलदीप सिंह, सोमित कुमार, रामानंद सिंह, रोहित कुमार, सुमित, सूरज, करन सिंह, ओमकार, सुनीता, रजनी, संगीता देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed