फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The married woman, who had a court marriage with her lover, expressed to her parents the threat to her and her husband's life.

Amroha News: प्रेमी संग कोर्ट मैरिज चुकी विवाहिता ने माता-पिता से जताया अपनी व पति की जान को खतरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
The married woman, who had a court marriage with her lover, expressed to her parents the threat to her and her husband's life.
गजरौला(अमरोहा)। विवाहिता ने माता-पिता पर उसकी मर्जी के खिलाफ जबरन तीसरी शादी करने की कोशिश का आरोप लगाया है। जबकि उसने प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज कर ली है। जिससे नाराज माता-पिता उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। अपनी और पति की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव निवासी विवाहिता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह बालिग है और अपना भला बुरा सब जानती है। 18 मई-19 को उसके माता-पिता ने उसकी मर्जी के खिलाफ हापुड़ जिले के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ उसकी शादी कर दी। उसका आरोप है कि पति शराब पीने का आदी था। आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। पति की प्रताड़ना से तंग होकर वह मायके आ गई।
विज्ञापन

इसके बाद उसके माता-पिता ने उसकी मर्जी के खिलाफ 23 नवंबर को दूसरी शादी मुरादाबाद जिले के कांठ थाना क्षेत्र के युवक के साथ उसकी शादी कर दी। दूसरा पति भी उसका उत्पीड़न करता था। अपने उत्पीड़न से तंग आकर उसने दूसरे पति को छोड़ दिया। अपने भविष्य को देखते हुए अलीनगर गांव निवासी युवक के साथ कोर्ट मैरिज कर ली। मगर माता-पिता उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उसने थाना पुलिस से अपनी व पति की सुरक्षा की गुहार लगाई है। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि प्रेमी युगल उनके पास नहीं आया है। सुरक्षा मांगी है तो जरूर मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed