फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The married woman who arrived after her husband's death was beaten by her in-laws, four injured

Amroha News: पति की मौत के बाद पहुंची विवाहिता को ससुराल वालों ने पीटा, चार घायल

Sun, 15 Jun 2025 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 15 Jun 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
The married woman who arrived after her husband's death was beaten by her in-laws, four injured
हसनपुर (अमरोहा)। पति की मौत की सूचना पर मायके में रह रही विवाहिता ससुराल पहुंची तो ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की। साथ मायके वालों के साथ भी मारपीट की गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। घायलों केा सीएचसी लाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद दो को गंभीर हालत में रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव लुहारी खादर निवासी रजनी की शादी करीब पांच साल पहले सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव पंडकी निवासी अंकित के साथ हुई थी। दो बच्चे भी हैं। पिछले कई माह से रजनी अपने मायके में रह रही थी। शनिवार को काफी समय से बीमार चल रहे रजनी के पति की अंकित की मौत हो गई। सूचना मिलने पर रजनी व उसके मायके वाले ससुराल पहुंच गए। शव अंतिम संस्कार के जाने के बाद रजनी साफ-सफाई का होने वाला काम करने लगी तो उसकी सास ने विरोध कर दिया, जिस पर ससुराल और मायके पक्ष के लोगों में मारपीट हो गई।
विज्ञापन

आरोप है कि रजनी को बचाने के प्रयास में मायके पक्ष के रजनी, अजीत, संतोष व मुन्ना घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को रेफर कर दिया। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed