फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The love couple got married outside the police station

Amroha News: थाने के बाहर कराया प्रेमी युगल का निकाह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
The love couple got married outside the police station
नौगांवा सादात। प्रेमी के साथ भागने के बाद युवती नौगांवा सादात थाने पहुंच गई। यहां खुद को बालिग बताते हुए प्रेमी के साथ शादी करने की बात कही। दोनों के परिवार थाने पहुंच गए। काफी देर तक पंचायत हुई। पंचायत ने दोनों का निकाह कराने का फैसला सुनाया। तुरंत ही मौलाना को बुलाकर थाने के बाहर दोनों का निकाह कर दिया गया।
विज्ञापन

नौगांवा सादात क्षेत्र के एक गांव में किसान का परिवार रहता है। उनके बेटे का प्रेम प्रसंग बिजनौर जिले की रहने वाली युवती से चल रहा था। जब इसकी भनक युवती के परिजनों को हुई तो उन्होंने पाबंदी लगा दी। इससे नाराज युवती प्रेमी के साथ भाग गई। परिजनों ने थाने में युवती को भगाकर ले जाने की तहरीर दी। जब पुलिस कार्रवाई की जानकारी प्रेमी युगल को हुई तो दोनों शिवाला कलां थाने पहुंच गए। वहां की पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद प्रेमी युगल को नौगांवा थाने लाया गया। दोनों पक्षों के परिजनों की थाने में पंचायत हुई। युवती को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वह प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ रही। दोनों बालिग थे, इसलिए पुलिस ने दोनों के परिजनों को समझाते हुए निकाह करने की बात कही। थाने से निकलकर फिर दोनों पक्षों की पंचायत बैठी। जहां एक मौलाना को बुलाकर थाने के बाहर दोनों का निकाह करा दिया गया। जिसके बाद प्रेमी युगल खुशी-खुशी अपने घर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed