{"_id":"64d2a889b6e7e401e20a542c","slug":"the-leopard-surrounded-the-laborer-who-climbed-the-tree-to-pluck-leaves-the-villagers-ran-away-after-making-noise-jpnagar-news-c-284-1-jpn1001-2543-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पेड़ पर पत्ते तोड़ने चढ़े मजदूर को तेंदुए ने घेरा, शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीण तो भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पेड़ पर पत्ते तोड़ने चढ़े मजदूर को तेंदुए ने घेरा, शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीण तो भागा
Wed, 09 Aug 2023 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 09 Aug 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
नौगांव सादात (अमरोहा)। क्षेत्र के गांव रामपुर जुनारदार निवासी किशोरी मंगलवार को एक युवक पेड़ पर पत्ते तोड़ने चढ़ा तो तेंदुआ आकर पेड़ के नीचे बैठ गया। पेड़ के नीचे तेंदुए को देख उसके होश उड़ गए। पेड़ से शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंचे तो तेंदुआ जंगल में भाग गया। ग्रामीणों ने तेंदुए की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी है।
नौगांवा सादात कस्बा के मोहल्ला ईदगाह में किशोरी का परिवार रहता है। किशोरी बकरियों के लिए नीम के पत्ते बेचकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे किशोरी रामपुर जुनारदार गांव के जंगल में नीम के पत्ते तोड़ने पहुंचा। किशोरी ग्राम प्रधान रिंकू के खेत में खड़े नीम के पेड़ पर पत्ते तोड़ रहा था। इसी दौरान तेंदुआ पेड़ के नीचे आकर बैठ गया। पत्ते तोड़ने के बाद किशोरी नीचे उतरने लगा, तभी उसकी नजर नीचे बैठे तेंदुए पर पड़ी। जिससे उससे हाथ-पैर फूल गए। आधा घंटे तक वह पेड़ पर चुपचाप बैठकर तेंदुए का जाने का इंतजार कर रहा, लेकिन तेंदुआ वहां से नहीं गया। जिसके बाद किशोरी ने शोर मचा दिया। तेंदुए का शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और तेंदुए को भगाया। इसके बाद युवक पेड़ से नीचे उतरा। सूचना पर नौगांवा सादात पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों में तेंदुए की दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी है।