फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The laborer, shocked by his wife death, hanged himself and died

UP: पत्नी की मौत का सदमा नहीं कर पाया बर्दाश्त, पति ने कर ली खुदकुशी, डिलीवरी के दौरान महिला की चली गई थी जान

Fri, 21 Jun 2024 03:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, डिडौली (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, डिडौली (अमरोहा) Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Fri, 21 Jun 2024 03:53 AM IST
सार

अमरोहा में पत्नी की मौत से सदमे में आए युवक ने खुदकुशी कर जान दे दी। युवक की पत्नी की तीन माह पूर्व डिलीवरी के दौरान जान चली गई थी। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। 

विज्ञापन
The laborer, shocked by his wife death, hanged himself and died
युवक ने की खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पत्नी की मौत के बाद सदमे में चल रहे मजदूर निक्की (22) ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया है। मृतक मजदूर निक्की डिडौली कोतवाली क्षेत्र के ड्यूटी वाजिदपुर गांव के रहने वाले थे।

विज्ञापन


तीन भाइयों में सबसे छोटे निक्की की शादी करीब डेढ़ साल पहले सुमन के साथ हुई थी। परिजनों के मुताबिक तीन महीने पहले डिलीवरी के दौरान अस्पताल में सुमन की मौत हो गई थी। तभी से निक्की मानसिक रूप से परेशान रहने लगा।
विज्ञापन


हर समय अपनी पत्नी सुमन के बारे में बात करता रहता था। पत्नी के पास जाने की बात कहता था। बुधवार की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद कमरे में जाकर सो गए थे। लेकिन रात में किसी समय निक्की ने अपने कमरे में फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह परिजनों ने आवाज लगाई तो कोई आहट नहीं हुई। इसके बाद परिजनों ने खिड़की से झांक कर देखा तो निक्की का शव फंदे पर लटका हुआ था। परिजनों में चीख पुकार मच गई। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।

बंदरों को भगाने गए किसान छत से गिरे, मौत

छत पर बंदरों को भगाने गए किसान सरजीत सिंह (42) पर पीछे से दूसरे बंदरों ने हमला कर दिया। जिनसे बचने के प्रयास में छत से नीचे गिरकर उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

वहीं, ग्रामीणों ने बंदरों को पकड़वाने की मांग की है। रजबपुर थानाक्षेत्र की यकबगड़ी गांव में किसान सरजीत सिंह का परिवार रहता है। पुलिस के मुताबिक बुधवार की शाम सरजीत सिंह के मकान पर बड़ी संख्या में बंदर आ गए थे।



जिन्हें भगाने के लिए सरजीत सिंह छत पर पहुंचे तो तभी पीछे से दूसरे बंदरों ने हमला कर दिया। बंदरों से बचने के प्रयास में सरजीत सिंह अचानक छत से नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। तुरंत ही परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed