{"_id":"674ca59878e9269a490dfa94","slug":"the-kidnapped-minor-sisters-were-found-with-the-help-of-surveillance-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-130115-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अपह्त नाबालिग बहनें सर्विलांस की मदद से मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अपह्त नाबालिग बहनें सर्विलांस की मदद से मिली
Sun, 01 Dec 2024 11:36 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 01 Dec 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
वन विभाग के संविदाकर्मी की अपह्त नाबालिग बेटियों को पुलिस ने सर्विलांस की मदद से तलाश कर लिया है। पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।
हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र निवासी ग्रामीण वन विभाग में संविदा पर काम करता है। उसकी आठ साल और 15 साल की दो बेटियां हैं। डिडौली में सिबौरा मार्ग निवासी शिवम सागर का संविदाकर्मी के घर आना-जाना था। इसके चलते उसकी नाबालिग बेटियों से उसका परिचय हो गया। बीते शनिवार को संविदाकर्मी की पत्नी मजदूरी करने चली गई, जबकि वह दवा लेने चला गया। वह वापस आया, तो उसकी दोनों बेटियां गायब थीं। जानकारी करने पर पता चला कि शिवम सागर दोनों को बहलाफुसला कर ले गया है।
संविदाकर्मी ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद से रविवार तड़के करीब तीन बजे आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बहनों को बरामद किया। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नाबालिग बहनों को बहला फुसला कर ले जाने का केस दर्ज कराया गया है। दोनों बहन बरामद कर ली गई हैं।