{"_id":"69d166dec5b3e8b0be0f133e","slug":"the-issue-of-non-availability-of-gas-cylinders-was-raised-on-samadhan-diwas-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-160846-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: समाधान दिवस में उठा गैस सिलिंडर न मिलने का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: समाधान दिवस में उठा गैस सिलिंडर न मिलने का मुद्दा
Sun, 05 Apr 2026 01:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। इंडेन गैस एजेंसी स्वामी की मनमानी व अनियमितता की वजह से उपभोक्ताओं का गुस्सा शनिवार को समाधान दिवस में फूट पड़ा। कई उपभोक्ताओं ने समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायत सुनने आई अपर जिलाधिकारी से सिलिंडर दिलाने की गुहार लगाई। इनमें बुजुर्ग उपभोक्ता भी थे।
उनका कहना था कि वे एजेंसी पर जा जाकर थक गए हैं। लेकिन कोई सुनवाई करने को तैयार नहीं है। एडीएम ने इस संबंध में पूर्ति निरीक्षक को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
वहीं दूसरी ओर उपभोक्ताओं की गैस बुकिंग नहीं होने व उनको डिलीवरी नहीं मिलने की शिकायतें बढ़ती जा रही है। समाधान दिवस में कई लोगों ने गैस नहीं मिलने की शिकायत की। उनकी शिकायत थी कि इंडेन गैस एजेंसी गैस की बुकिंग होने के बाद भी सिलिंडर नहीं दे रहा है। केवाईसी भी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
अमन सिंह, राजेंद्र सिंह, अजय कुमार आदि की शिकायत थी कि उम्र के इस पड़ाव में वे एजेंसी पर जा जाकर थक गए हैं। तमाम लोग सवेरे से ही गैस एजेंसी के बाहर खड़े हो जाते हैं।
एडीएम ने इस संबंध में पूर्ति निरीक्षक को जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस की बुकिंग भी नहीं हो पा रही है।