फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The issue of financial irregularities in Lions Kanya Inter College arose again, the club president resigned

लायंस कन्या इंटर कॉलेज में वित्तीय अनियमितता का मामला फिर उछला, क्लब अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
The issue of financial irregularities in Lions Kanya Inter College arose again, the club president resigned
मंडी धनौरा। लायंस क्लब द्वारा संचालित लायंस कन्या इंटर कॉलेज में कथित रूप से वित्तीय अनियमितता का मामला एक बार फिर गरमा रहा है। लायंस कन्या इंटर कॉलेज के प्रबंधक ने क्लब के अध्यक्ष व सचिव को एक पत्र लिखकर बीते सालों का आर्थिक विवरण पेश करने की मांग की है। पत्र में चेतावनी दी गई है यदि शीघ्र ही बीते वर्षों का हिसाब पेश नहीं किया गया तो उनको कानून का सहारा लेना पड़ेगा। दूसरी ओर क्लब के अध्यक्ष ने विवादों से परेशान होकर क्लब की सदस्यता से ही इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन

लायंस कन्या इंटर कॉलेज के प्रबंधक पवन गुप्ता ने लगभग दो माह पूर्व बीते वर्षों में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाया था। उन्होंने कॉलेज व क्लब के पूर्व पदाधिकारियों पर हिसाब नहीं देने का आरोप लगाया था। प्रबंधक द्वारा उठाए गए मुद्दे के बाद लायंस क्लब की एक बैठक इंटर कॉलेज में आयोजित की गई थी। प्रबंधक पवन गुप्ता का कहना है कि इस बैठक में क्लब के अध्यक्ष व सचिव ने शीघ्र ही पुराना हिसाब किताब पेश करने का आश्वासन दिया था। प्रबंधक पवन गुप्ता ने अध्यक्ष डॉ. बीएस जिंदल और सचिव डॉ महेंद्र प्रताप शर्मा को पत्र लिखकर बैठक में लिए गए निर्णय के हवाला देते हुए शीघ्र ही हिसाब पेश करने का अनुरोध किया है। पत्र में चेतावनी भी दी गई है यदि शीघ्र ही कॉलेज का हिसाब किताब तत्कालीन पदाधिकारियों द्वारा नहीं दिया गया तो उनको मजबूरन अदालत की शरण लेनी पड़ेगी।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर क्लब और कॉलेज में चल रहे विवाद के मद्देनजर क्लब के अध्यक्ष डॉ बीएस जिंदल ने अपने पुत्र व पुत्र वधू के समेत क्लब से ही त्याग पत्र दे दिया है। उनका कहना है कि वह क्लब में चल रहे विवाद से दुखी हैं। लायंस कन्या इंटर कॉलेज में चल रही उठापटक नगर में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed