फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The investigation lasted for three hours, 103 trees including 22 government trees were cut wrongly

Amroha News: तीन घंटे चली जांच, गलत तरीके से 22 सरकारी समेत 103 पेड़ काटे गए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
The investigation lasted for three hours, 103 trees including 22 government trees were cut wrongly
सरायतरीन। पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव सिहोरी और थरैसा जयसिंह में स्थित सोत नदी के किनारे बीते चार दिन पहले दो किलोमीटर तक के लकड़ी माफिया ने बिना नीलामी और बिना परमिशन के ही काट लिए थे। मामले की शिकायत किसानों ने प्रशासन से की। इस पर बृहस्पतिवार को वन विभाग गुन्नौर के वन क्षेत्र अधिकारी बृजमोहन, उप वन क्षेत्र अधिकारी उस्मान अली, वन दरोगा मोहित कुमार और पवन नेगी ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। जांच के दौरान पाया कि 22 सरकारी पेड़ सहित 103 हरे पेड़ काटे गए हैं। जिसमें शीशम, यूकेलिप्टस, अर्जुन और पापड़ी के पेड़ शामिल हैं। सोत नदी के किनारे लगे यह पेड़ काटने के बाद माफिया जड़ भी जेसीबी से खुदवाकर अपने साथ ले गए। हालांकि, अब डीएफओ अभिनव राज ने टीम बनाकर जांच शुरू कराई है। उन्होंने बताया कि जांच टीम से रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed