{"_id":"6198025512668329b228c695","slug":"the-influx-of-reverence-reached-its-peak-on-kartik-purnima-in-tigri-dham-jpnagar-news-mbd4099873158","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिगरी धाम में कार्तिक पूर्णिमा पर चरम पर पहुंचा श्रद्धा का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिगरी धाम में कार्तिक पूर्णिमा पर चरम पर पहुंचा श्रद्धा का सैलाब
विज्ञापन
श्रद्धा का सैलाबः अमरोहा के तिगरी धाम में कार्तिक पूर्णिमा पर जहां एक तरफ मेला परिसर में बेशुमा?
- फोटो : JPNAGAR
तिगरी धाम (अमरोहा)। देवोत्थान एकादशी से तिगरी में बढ़ी हर-हर गंगे की गूंज कार्तिक पूर्णिमा को चरम पर पहुंच गई। गुरुवार दोपहर बाद से गंगा में दीपदान के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का जो सिलसिला शुरू हुआ वो शुक्रवार दोपहर तक जारी रहा। बेशुमार श्रद्धालुओं के जुटने से गंगा के घाटों पर पैर रखने की जगह तलाशनी भी मुश्किल हो रही थी। प्रशासनिक स्तर से पूर्णिमा के स्नानार्थियों की संख्या 21 लाख बताई गई है।
शुक्रवार को मौसम में ठंडक ठीकठाक थी। दोपहर से बादल और हवा का भी अपना असर दिखाने लगे थे लेकिन मां गंगा के जल का आचमन करने से लेकर आस्था की डुबकी लगाने के जोश में मौसम कहीं भी अवरोधक नहीं बन सका। बच्चों से लेकर महिलाओं और बुजुर्ग तक सबने मां गंगा को प्रणाम और सूर्यदेव को जल का अर्घ्य देकर श्रद्धा के साथ स्नान किया। तटों पर पूजन, बच्चों के मुंडन का सिलसिला भी चला। गंगा स्नान और ईश्वर के ध्यान के बाद दान का क्रम शुरू हुआ।
गंगा स्नान के दौरान युवाओं के बीच पानी में अठखेलियों की झलकियों ने श्रद्धा के बीच पर्यटन के आनंद का नजारा पेश किया। तमाम लोगों ने नौकायन का भी आनंद लिया। युवाओं की टोलियों से लेकर बुजुर्गों और महिलाओं के बीच से मां गंगे के जयकारों की गूंज ने वातावरण को आस्थामय बनाए रखा। भोर में चार बजे से शुरू हुआ गंगा स्नान का सिलसिला सूरज ढलने के बाद तक जारी रहा। प्रशासनिक अधिकारियों ने पूर्णिमा पर तिगरी मेले में 21 लाख लोगों के पहुंचने का आंकड़ा बताया है।दोपहर बाद से तमाम लोगों ने तंबुओं को समेट कर घर की राह पकड़ने का सिलसिला भी शुरू कर दिया।
विज्ञापन
डीएम, एसपी ने लिया जायजा
कार्तिक पूर्णिणा पर तिगरी मेले से लेकर घाटों तक की व्यवस्था का डीएम बीके त्रिपाठी और एसपी पूनम ने सुरक्षा सुरक्षा-व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ की श्रद्धालुओं से गहरे पानी में नहीं जाने की अपील की। तिगरी मेले और गंगा घाट पर भीड़ के अनुपात में पुलिस भी बढ़ाई गई थी। पीएसी और महिला पुलिस भी सक्रिय रही। वाच टॉवर से भी निगरानी की जा रही थी। जबकि जगह-जगह और नाव से पुलिस, पीएसी के गोताखोर सक्रिय थे। घाटों से लेकर चेजिंग रूम तक की साफ-सफाई के लिए अलग-अलग टीमें लगाई गई थीं। पूर्णिमा पर भीड़ के साथ उनकी भूमिका और बढ़ गई।

अमरोहा के तिगरी धाम में कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर गंगा में स्नान करते श्रद्धालु। संवाद- फोटो : JPNAGAR