{"_id":"69ed1f02348a0a2a7e008370","slug":"the-imams-son-was-kidnapped-by-his-friends-sons-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-162352-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दोस्त के बेटों ने किया था इमाम के बेटे का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दोस्त के बेटों ने किया था इमाम के बेटे का अपहरण
Sun, 26 Apr 2026 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। मदरसा छात्र मोहम्मद फाजिल हयात का अपहरण उसके पिता के दोस्त के बेटों ने साथियों संग मिलकर किया था। दो आरोपी पीड़ित छात्र के घर काफी समय से आते जाते थे। घटना के बाद से छात्र अभी तक डरा हुआ है।
मूलरूप से संभल के नरौली निवासी मौलाना शकील अहमद मदीना मस्जिद के इमाम होने के साथ ही मदरसा भी चलाते हैं। उनके बेटे मोहम्मद फाजिल हयात ने देवबंद सेे आलिम की पढ़ाई की है। वह 16 अप्रैल को देवबंद में इफ्ता का फार्म भरने गया था। 17 अप्रैल को वापस लौटने पर रात करीब 10:30 बजे गजरौला चौपला पर रोडवेज बस से उतरने के बाद पैदल ही घर जा रहा था। नवादा मार्ग पर पहुंचने पर उसका कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया।
देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर चिंतित परिजनों ने तलाश शुरू की। 112 पुलिस को सूचना दी। चौपला चौकी गए। यहां पुलिस ने छात्र के मोेबाइल की लोकेशन निकलवाई तो हापुड़ के अल्लाबख्शपुर गांव की आई। उधर अपहरण करने वाले कार सवारों ने उनसे 25 लाख रुपये की फिरौती मांगी, लेकिन बाद में 12 लाख पर सहमत हो गए। किसी तरह रुपयों का इंतजाम करने के बाद परिजनों ने हापुड़ एसपी को घटना की जानकारी दी। हापुड़ पुलिस ने मशक्कत के बाद छात्र को सकुशल बरामद कर लिया था।