{"_id":"6636a855a8b43fde32030fa5","slug":"the-houses-of-two-accused-absconding-in-the-murder-of-bdc-will-be-attached-hasanpur-news-c-284-1-smbd1016-118082-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बीडीसी की हत्या में फरार दो आरोपियों के घर की होगी कुर्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बीडीसी की हत्या में फरार दो आरोपियों के घर की होगी कुर्की
विज्ञापन
हसनपुर। बीडीसी की हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों के घर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तारी नहीं होने और अदालत में हाजिर नहीं होने पर न्यायालय ने उनके खिलाफ सीआरपीसी की धारा 82 के आदेश किए है। जल्द ही नोटिस चस्पा किया जाएगा।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सोहरका निवासी बीडीसी सदस्य सतपाल खड़गवंशी की छह मार्च 2024 की रात को हत्या की गई थी। हत्या के पीछे विवादित जमीन की खरीद फरोख्त करने में विवाद का मामला सामने आया था। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज दिया था। इस मामले में गांव सोहरका निवासी अशोक व चन्दर फरार चल रहे हैं। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि काफी प्रयास के बाद भी गिरफ्तार नहीं हो सकी। आरोपियों ने आत्मसमर्पण भी नहीं किया। इसके चलते दोनों के खिलाफ न्यायालय सीजेएम जनपद अमरोहा से धारा 82 सीआरपीसी उद्घोषणा की गई है। दोनों के घर नोटिस चस्पा किया जाएगा। जल्द ही दोनों के घर की कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
-- -- --