फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The hotel worker was robbed by drinking intoxicating cold drink in the roadways

रोडवेज में नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर होटल कर्मी से लूटपाट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
The hotel worker was robbed by drinking intoxicating cold drink in the roadways
पीड़ित करार अली। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। जहरखुरान गिरोह ने रोडवेज बस से दिल्ली से घर लौट रहे होटल कर्मी को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके साथ लूटपाट की। उसके जेब से दस हजार रुपये, मोबाइल और कानों की दुरियां लूट लीं। वहीं, चालक और परिचालक टिकट के आधार पर उसे जोया में छोड़कर चले गए। मौके पर पहुंची परिजनों ने उसके अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने के बाद पीड़ित ने जोया चौकी में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने घटना गजरौला थाने की बताकर पल्ला झाड़ लिया और तहरीर लेने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

अमरोहा नगर के मोहल्ला अहमदनगर निवासी करार अली दिल्ली में होटल पर काम करता है। रविवार को वह रोडवेज बस में सवार होकर दिल्ली से घर लौट रहा था। आरोप है कि उसकी सीट के पीछे कुछ लोग बैठे थे। जबकि बगल वाली सीट पर पति-पत्नी थे। बस के चलते ही लोगों ने उससे बातचीत करनी शुरू कर दी थी। गाजियाबाद से निकलने के बाद उसके पास बैठे लोगों ने गिलास में कोल्ड ड्रिंक कर के दी, जिसे पीकर वह बेहोश हो गया। आरोपी उसकी जेब में रखे 10 हजार रुपये, एक मोबाइल, कान से सोने की दुरियां निकाल लीं। रविवार दोपहर करीब एक बजे बस चालक और कंडक्टर टिकट के आधार पर उसे जोया में उतार कर चले गए। काफी देर तक करार अली जोया चौराहे पर बेहोशी की हालत में पड़ा रहा। किसी ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने करार अली को अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने के बाद सोमवार को पीड़ित घटनाक्रम की तहरीर देने के लिए जोया चौकी पहुंचा। पीड़ित का आरोप है कि जोया पुलिस ने घटना गजरौला थाने में जुड़ी बताकर तहरीर लेने से इनकार कर दिया। इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने बताया कि घटना उनके संज्ञान नहीं आई है। पीड़ित से बात कर उसकी शिकायत के आधार पर जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed