फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The history of Mahadev temple is 350 years old

Amroha News: 350 साल पुराना है आदमपुर के पातालेश्वर महादेव मंदिर का इतिहास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
The history of Mahadev temple is 350 years old
अमरोहा। आदमपुर के पातालेश्वर महादेव मंदिर का इतिहास करीब साढ़े तीन सौ साल पुराना है। यहां भगवान शंकर, माता पार्वती और गणेश जी का स्वरूप पाताल से स्वयं प्रकट हुआ और आज भी वहां विराजमान हैं। इसलिए इस मंदिर को त्रिमूर्ति धाम भी कहा जाता है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से जो भी कोई भक्त पूजा अर्चना करता है उसकी मन्नत जरूरी पूरी होती है। हर साल सावन में मंदिर में कांवड़ और जलाभिषेक किया जाता है।
विज्ञापन




माना जाता है कि आदमपुर में करीब 350 साल पुराना प्राचीन मंदिर है। क्षेत्र में इस मंदिर की बड़ी मान्यता है। हर साल फाल्गुन तथा सावन माह में हजारों शिवभक्त हरिद्वार से कांवड़ लाकर यहां जलाभिषेक करते हैं। समय-समय पर मंदिर में मेले का आयोजन होता है। त्रिमूर्ति धाम पातालेश्वर महादेव मंदिर के मुख्य सेवक पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीश अग्रवाल ने बताया आदमपुर में स्वयंभू प्रकटेश्वर महादेव मंदिर है। पौराणिक मान्यता के अनुसार श्रीकृष्ण-रुकमणी जी के साथ आदमपुर के इस प्राचीन मंदिर में विश्राम कर चुके हैं। रुकमणी के भाई शिशुपाल की यहां राजधानी थी। मंदिर में विश्राम करने के बाद श्रीकृष्ण-रुकमणी के साथ वंश गोपाल तीर्थ संभल गए थे। मंदिर में भोले के भक्तों को अक्सर तांता लगा रहता है, लेकिन फाल्गुन और श्रावण मास में यहां अधिक भीड़ रहती है। हर सोमवार को भंडारे का आयोजन भी होता है।
विज्ञापन


मनोकामना पूर्ण होने पर झाड़ू चढ़ाने की है परम्परा
त्रिमूर्ति धाम पातालेश्वर महादेव मंदिर आदमपुर की क्षेत्र के श्रद्धालुओं में काफी मान्यता है। यहां पूजा अर्चना करने से भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है। मनोकामना पूर्ण होने के बाद भक्तों द्वारा यहां पर झाड़ू एवं गुड़ चढ़ाने की परंपरा है। फाल्गुन तथा सावनमें हरिद्वार व ब्रजघाट से शिव भक्त कांवड़ लाकर यहां पर जलाभिषेक करते हैं। इस दौरान मेले का आयोजन भी किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मंदिर परिसर में हर साल होती है रामलीला
त्रिमूर्ति धाम पातालेश्वर महादेव मंदिर आदमपुर के परिसर में सदियों से रामलीला भी होती चली आ रही है। रामलीला का उद्घाटन थानाध्यक्ष द्वारा किए जाने की प्राचीन परंपरा है, जो आदमपुर का थानाध्यक्ष होता है उसके द्वारा रामलीला का शुभारंभ कराया जाता है।

- मंदिर का इतिहास वर्षों पुराना है। मैं भी कई वर्षों से मंदिर की सेवा करता आ रहा हूं। मंदिर की साफ सफाई करने से मन को बहुत शांति मिलती है। सावन माह में यहां श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है। महंत रामपुरी महाराज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article