{"_id":"6a7391a311bdc7e7c00d707a","slug":"the-har-ghar-tiranga-campaign-will-run-from-august-9-to-17the-har-ghar-tiranga-campaign-will-run-from-august-9-to-17-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-169926-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: 9 से 17 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: 9 से 17 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान
Thu, 06 Aug 2026 01:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। हर घर तिरंगा अभियान के लिए प्रशासन स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई है। झंडों के निर्माण एवं अन्य कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान 9 अगस्त से 17 अगस्त तक जिले भर में मनाया जाएगा। इसके तहत तिरंगा यात्रा, रैलियां और अन्य राष्ट्रव्यापी देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जबकि मुख्य रूप से नागरिकों से 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने की अपील की गई है। 9 अगस्त से 17 अगस्त तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी। इस वर्ष का अभियान राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के गौरवशाली अवसर को समर्पित है। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों के मन में देशभक्ति की भावना को जगाना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान को बढ़ावा देना। सीडीओ अश्विनी कुमार मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत समूहों को राष्ट्रीय ध्वज तैयार करने का लक्ष्य सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहल एक ओर जहां महिलाओं को रोजगार एवं आत्मनिर्भरता का सशक्त अवसर प्रदान करेगी, वहीं दूसरी ओर प्रत्येक घर और सार्वजनिक स्थल पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रभक्ति की भावना को और प्रगाढ़ बनाएगी। हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है।
विज्ञापन