फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The guard of the ATM machine changed the ATM and charged Rs 50,000.

Amroha News: एटीएम मशीन का गार्ड बताकर एटीएम बदल 50 हजार रुपये निकाले

Thu, 13 Jul 2023 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 13 Jul 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
The guard of the ATM machine changed the ATM and charged Rs 50,000.
गजरौला। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सहसौली निवासी धर्म सिंह का गजरौला में एक निजी बैंक की शाखा का एटीएम कार्ड है। वह सोमवार को गजरौला में एटीएम मशीन से रुपये निकालने गए। वहां पर पहले से ही एक युवक खड़ा था। उसने खुद को एटीएम मशीन का गार्ड बताया। उनसे एटीएम कार्ड लेकर रुपये निकाल कर देने को कहा। इस बीच मौका पाकर उसने धर्म सिंह का एटीएम कार्ड बदल दिया। उनके खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए। उनके मोबाइल पर मैसेज आने पर रुपये निकाले जाने की जानकारी हुई। उनके रुपये एक साथ नहीं निकाले गए, बल्कि दस-दस हजार कर निकाले। धर्म सिंह ने बुधवार को गजरौला थाने पहुंच कर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed