{"_id":"684f32202686456bb40989ed","slug":"the-grant-amount-has-been-doubled-and-the-target-is-436-marriages-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-141857-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दोगुनी हुई अनुदान राशि 436 विवाह का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दोगुनी हुई अनुदान राशि 436 विवाह का लक्ष्य
Mon, 16 Jun 2025 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 16 Jun 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा।
समाज कल्याण विभाग की ओर से जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अनुदान राशि काे बढ़ा दिया गया है। पहले जहां इसके तहत एक बेटी की शादी पर 51 हजार रुपये खर्च हुआ करते थे। वहीं अब एक लाख खर्च किए जाएंगे। फिलहाल 436 सामूहिक विवाह का लक्ष्य जिले को शासन की ओर से दिया गया है।
गरीब बेटियों के हाथ पीले करने के लिए सरकार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना चला रही है। अभी योजना के तहत 51 हजार रुपये खर्च होते थे। इसमें 35 हजार वधू के खाते में जाता है और 10 हजार रुपये का सामान और छह हजार शादी-विवाह के आयोजन पर खर्च होता था। लेकिन शासन स्तर से अब अनुदान की राशि को बढ़ा दिया गया है। अब एक लाख रुपये अनुदान के रूप में खर्च होंगे।
इसमें 60 हजार रुपये कन्या के खाते में डीबीटी के माध्यम से जाएंगे। जबकि, 25 हजार की वैवाहिक उपहार सामग्री के अलावा 15 हजार आयोजन पर खर्च होंगे। योजना का लाभ लेने के लिए वेबसाइट cmsvy.upsdc.gov.in पर आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा।