फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The girl was adamant on staying with her boyfriend, family arranged their marriage

Amroha News: प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी युवती, परिजनों ने कराई शादी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
The girl was adamant on staying with her boyfriend, family arranged their marriage
कैलसा। घर से भागे प्रेमी युगल को पुलिस ने तलाश कर लिया। बाद में युवती प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई और जमकर हंगामा किया। पुलिस ने दोनों के परिजनाें को भी चौकी में बुला लिया। प्रेमी युगल का तेवर देख परिजनों को बैकफुट पर आना पड़ा। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों की चौकी के पास एक घर में शादी करा दी गई। जिसके बाद प्रेमी-युगल शादी के बंधन में बंधकर चला गया।
विज्ञापन

यह मामला अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के गांव का है। यहां रहने वाले युवक का करीब दो साल से पड़ोस के गांव में रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों के परिजन इसके खिलाफ थे। लिहाजा, दोनों के घर से निकलने पर पाबंदी लगा रखी थी। परिजनों की पाबंदियों से नाराज प्रेमी युगल ने घर छोड़ने का फैसला कर लिया। बुधवार की शाम प्रेमी युगल घर से चला गया। युवती के परिजनों के तलाश करने के बाद भी दोनों का पता नहीं चला।
विज्ञापन

युवती के परिजनों ने शक के आधार पर युवक के खिलाफ तहरीर दे दी, जिसके कुछ घंटों के भीतर पुलिस ने प्रेमी युगल को पकड़ लिया। चौकी में लाकर पूछताछ की। युवती ने प्रेमी के साथ रहने की जिद की और जमकर हंगामा किया। पुलिस कर्मियों ने काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवती नहीं मानी। इसके बाद पुलिस ने युवक और युवती के परिजनों को चौकी में बुला लिया। परिजनों ने भी प्रेमी युगल को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों शादी करने की जिद पर अड़ रहे। जिसके बाद परिजनों ने तुरंत ही पंडित को बुलाकर चौकी के पास ही एक घर में दोनों की शादी करा दी। पुलिस के मुताबिक प्रेमी-युगल के परिजनों की सहमति के बाद दोनों की शादी कर दी गई है। मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed