फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The girl got pregnant after rape, then the father of the accused fed her abortion medicine

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी तो आरोपी के पिता ने खिला दी गर्भपात की दवा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
The girl got pregnant after rape, then the father of the accused fed her abortion medicine
रहरा (अमरोहा)। तेरह साल की किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। किशोरी जब गर्भवती हो गई तो आरोपी के पिता ने उसे गर्भपात की दवा खिला दी। दवा खाने के बाद किशोरी की जब तबीयत बिगड़ गई तो परिजन उसको डॉक्टर के पास पहुंचे तो हकीकत सामने आई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

रहरा थाना क्षेत्र के गांव में एक युवक परचून की दुकान करता है। दुकान पर कभी-कभी उसकी 13 वर्षीय बहन भी बैठ जाती है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने किशोरी को बहला फुसलाकर दुष्कर्म किया। किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद वह गर्भवती हो गई। इस बात की जानकारी आरोपी के पिता को हुई तो उसने किशोरी को घर बुलाकर गर्भपात की दवा खिला दी, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। किशोरी की तबीयत बिगड़ने पर उसके भाई और भाभी उपचार कराने के लिए डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर के बताने पर पता चला कि वह दो माह की गर्भवती है। इस मामले में किशोरी के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी सुहैल और उसके पिता जुल्फिकार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed