फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The fragrance of Amroha's Dussehri, Langra, Chausa will make Dubai's market fragrant

Amroha News: अमरोहा के दशहरी, लंगड़ा, चाैसा की खुशबू से महकेगा दुबई का बाजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
The fragrance of Amroha's Dussehri, Langra, Chausa will make Dubai's market fragrant
अमरोहा। आम के पेड़ों पर आए बाैर ने बागवानों के चेहरों पर खुशी ला दी है। बाैर पर अगर बारिश की बाैछार और आंधी का वार नहीं हुआ तो इस बार आम की पैदावार भरपूर होगी। अमरोहा के दशहरी, लंगड़ा चाैसा से दुबई का बाजार महकेगा। आम टूटने से ढाई महीने पहले की दुबई से 250 टन आम के ऑर्डर मिले गए हैं। जून के पहले सप्ताह में इसकी सप्लाई होगी।
विज्ञापन


उद्यान विभाग के मुताबिक मुरादाबाद मंडल में 27355 हेक्टेयर भूमि पर आम की फसल होती है। सबसे ज्यादा करीब 38 फीसदी हिस्सेदारी अमरोहा की है। यहां 10250 हेक्टेयर भूमि पर आम की फसल होती है। मंडल में हर साल आम का उत्पादन बढ़ रहा है। मार्च के दूसरे हफ्ते में आम के बाग बाैर की खुशबू से महक उठे हैं। हर पत्ते के बीच बड़े पैमाने पर बाैर निकल आए हैं। जिसे देख बागवानों के चेहरे खिल गए हैं। विभाग के मुताबिक अभी तक कहीं से बाैर में किसी तरह के रोग की सूचना नहीं मिली है। बाैर के हिसाब से माैसम अनुकूल है। आंधी और बारिश से फसल प्रभावित नहीं हुई तो पिछले साल से आम का उत्पादन अधिक होने का अनुमान है।
विज्ञापन

00

जंग से ट्रांसपोर्ट हो सकता है महंगा

यूपी मैंगो एक्सपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष नदीम सिद्दीकी के मुताबिक अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग के कारण ट्रांसपोर्ट पर असर पड़ सकता है, क्योंकि तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना है। हालांकि अमरोहा का आम तीनों ही देश में नहीं जाता है। इसके बावजूद अमरोहा के आम की मांग लगातार बढ़ रही है, जो यहां के बागवानों के लिए अच्छी बात है। अमरोहा जिले में करीब 60 प्रजातियों के आम पाए जाते हैं, जिनका स्वाद और मिठास देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोगों को आकर्षित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
- इस बार सबसे पहले अमरोहा का दशहरी, लंगड़ा आम दुबई भेजा जाएगा। यहां से अमरोहा के आम की भारी मांग है। दो महीने के सीजन में इस बार दुबई से आम की मांग अधिक आई है और वहां से 250 टन आम के निर्यात का ऑर्डर मिला है। जल्दी ही मलेशिया और सऊदी अरब से भी ऑर्डर मिलने की संभावना है। - नदीम सिद्दीकी, अध्यक्ष, यूपी मैंगो एक्सपोर्ट एसोसिएशन

00

इन देशों के लोग चख चुके अमरोहा के आम स्वाद

अमरोहा से सऊदी अरब, कुवैत, दुबई, बहरीन, शारजाह, ओमान, सिंगापुर, मलेशिया, अबुधाबी, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, ईरान, उजबेकिस्तान, इटली, स्पेन, जर्मनी व लंदन तक आम निर्यात किया जाता रहा है। यहां के लोग अमरोहा के आम का स्वाद चख चुके हैं।

---------------------

नियादर मनौटा को भी मिली विदेश में पहचान

अमरोहा में तैयार हुई आम की प्रजाति नियादर मनौटा भी देश-विदेश के लोगों को बेहद पसंद आती है। हसनपुर तहसील के गांव मनौटा में इस प्रजाति को तैयार किया गया था। इसके अलावा दशहरी, चौसा, लंगड़ा, बंबई, फजरी, समर बहिश्त, सुरखा, हुसन आरा, खट्टा व तोतापरी आम भी यहां की पैदावार में शामिल हैं।

----------------------

महाराष्ट्र के अल्फांसो, गुजरात के केसर व नीलम को भी दी मात

जानकारों की मानें तो अमरोहा का वातावरण और मिट्टी आम की पैदावार के लिए बेहद मुफीद है। यहां पैदा होने वाले आम की कुछ किस्में ऐसी भी हैं, जो दुनिया भर में मशहूर हैं। जिसमें सबसे ज्यादा दशहरी, चौसा और लंगड़ा आम पसंद किया जाता है। विदेश से सबसे ज्यादा मांग इन्हीं तीन वैरायटी के आम की रहती है। अमरोहा के आमों की मिठास ने तो निर्यात के मामले में महाराष्ट्र का अल्फांसो और गुजरात का केसर व नीलम तथा आंध्र प्रदेश के बैगनपल्ली को भी मात दी है।

--------------------

आम के बौर पर मंडराया मधुआ कीट का खतरा

अमरोहा के जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि बदलते मौसम के कारण फसल पर कीट और रोगों का खतरा भी बढ़ गया है। खासकर मधुआ कीट को आम की फसल के लिए सबसे विनाशकारी माना जाता है, जो फरवरी-मार्च में फूल आने के समय तेजी से फैलता है। यदि समय पर नियंत्रण न किया जाए तो यह 60 से 80 प्रतिशत तक पुष्प झड़ाव कर भारी उत्पादन हानि का कारण बन सकता है।

----------------

- अभी तक आम की फसल के लिए माैसम अनुकूल है। पेड़ों पर बाैर ज्यादा आए हैं। मंडल के किसी जिले से बाैर पर किसी तरह के रोग होने की शिकायत नहीं मिली है। अगर स्थिति यही रही तो पिछले साल की तुलना में आम की पैदावार अधिक होगी। - विनीत कुमार, उप निदेशक उद्यान


000

मंडल में किस जिले में कितने हेक्टेयर में आम की फसल

जिले हेक्टेयर

अमरोहा 10520

रामपुर 2495

मुरादाबाद 3190

संभल 1570

बिजनाैर 9580

---------------

पिछले पांच साल में आम की पैदावार की स्थिति

वर्ष----------------------आम उत्पादन

2021-22-----------------1,97,470

2022-23----------------- 2,10,909

2023-24-----------------1,74,726

2024-25-----------------2,05,560

2025-26-----------------4,86,121

नोट: आम उत्पादन के आंकड़े मीट्रिक टन में हैं।

00

मुरादाबाद में बंबइया और आम्रपाली भी

मुरादाबाद। मुरादाबाद जिले में करीब 3190 हेक्टेयर में ठाकुरद्वारा, बिलारी, कुंदरकी, छजलैट और कांठ इलाके में आम की फसल होती है। यहां दशहरी के अलावा लंगड़ा, चाैसा, बंबइया और आम्रपाली की किस्में होती हैं। इसके अलावा रामपुर और बिजनाैर जिले के कुछ इलाकों में आम के बाग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed