{"_id":"6a97392f1ffd65098702aba4","slug":"the-foundation-of-amrohas-ramdol-procession-was-laid-during-british-rule-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-171924-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अंग्रेजी हुकूमत में रखी गई थी अमरोहा की रामडोल शोभायात्रा की नींव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अंग्रेजी हुकूमत में रखी गई थी अमरोहा की रामडोल शोभायात्रा की नींव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अगले दिन निकलने वाली अमरोहा की ऐतिहासिक रामडोल शोभायात्रा इस बार पांच सितंबर को भव्य स्वरूप में निकाली जाएगी। करीब 119 वर्ष पुरानी इस परंपरा की शुरुआत अंग्रेजी हुकूमत के दौर में हुई थी। वर्ष 1906 में मोहल्लों से डोले निकाले जाते थे, जो रियासत वाले मंदिर पहुंचकर संपन्न होते थे। वर्ष 1952 में तत्कालीन एसडीएम सीएम निगम की पहल पर इन डोलों को व्यापक रूप देते हुए शोभायात्रा का रूप दिया गया और इसका नाम रामडोल रखा गया। शुरुआत में इसमें केवल डोले शामिल होते थे, लेकिन समय के साथ आसपास के जिलों और दूसरे प्रदेशों की झांकियां, बैंड और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी इसका हिस्सा बनते गए।
अब यह शोभायात्रा उत्तर भारत की प्रमुख धार्मिक शोभायात्राओं में शुमार है। श्रीधार्मिक रामडोल कमेटी के अध्यक्ष कपिल शर्मा के अनुसार हर वर्ष इसमें कुछ नया जोड़ा जा रहा है, जिससे इसका स्वरूप लगातार भव्य होता जा रहा है। पहले कुछ घंटों में पूरी होने वाली शोभायात्रा अब करीब 16 घंटे में पूरी होती है। इस बार शोभायात्रा में मुरादाबाद, दिल्ली, रामपुर और अमरोहा के बैंड शामिल होंगे। एटा के कलाकार विभिन्न झांकियां प्रस्तुत करेंगे, जबकि हरियाणा के त्रिनयन आर्ट एंड ग्रुप और पंजाब के श्री शिव अघोरी आर्ट ग्रुप शामिल होगी। मथुरा के कलाकार बरसाना की लठमार होली और भगवान श्रीकृष्ण के भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं का मन मोहेंगे। शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण के प्राचीन सिंहासन पर लड्डू गोपाल विराजमान रहेंगे। इसके लिए विशेष रथ भी तैयार किया जा रहा है।
पांच सितंबर को सुबह 10 बजे मोहल्ला कोट स्थित प्राचीन रियासत वाले मंदिर से लड्डू गोपाल की महाआरती के साथ शोभायात्रा की शुरुआत होगी। कार्यक्रम में डीएम डॉ. नितिन गौड़, एसपी लखन सिंह यादव, नगर पालिका चेयरमैन शशि जैन समेत पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। ऐतिहासिक परंपरा, धार्मिक आस्था और विभिन्न राज्यों के कलाकारों की प्रस्तुतियों के चलते इस बार भी रामडोल शोभायात्रा शहर में आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगी।
विज्ञापन
ड्रोन और 100 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी
शहर में निकलने वाली रामडोल शोभायात्रा की निगरानी ड्रोन कैमरे से की जाएगी, जबकि पूरे रूट पर करीब 100 सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रहेंगे। इन कैमरों की निगरानी कोतवाली में बनाए गए कंट्रोल रूम से की जाएगी। एएसपी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था में करीब 500 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें सीओ-2, इंस्पेक्टर-23, दरोगा-255, हेड कांस्टेबल-85 और 42 महिला दरोगा व कांस्टेबल शामिल हैं। इसके अलावा दो कंपनी पीएसी, यातायात पुलिस और अग्निशमन कर्मियों की भी तैनाती रहेगी।