{"_id":"689e4dbb27e0e975b400dbbb","slug":"the-flood-waters-receded-but-the-difficulties-did-not-reduce-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-145770-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बाढ़ का पानी घटा पर दुश्वारियां कम नहीं हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बाढ़ का पानी घटा पर दुश्वारियां कम नहीं हुई
Fri, 15 Aug 2025 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 15 Aug 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा। गंगा का जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र के गांवों में आया पानी तो कम हुआ है लेकिन ग्रामीणों की दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। बाढ़ का पानी खेतों में भरा है। लोगों को पशुओं के लिए चारा लेने के लिए अभी भी तीन फीट पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। बाढ़ के पानी से ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
क्षेत्र के गांव पपसरी खादर, मोहसनपुर, सीपीया फार्म, मुकारमपुर, इब्राहीमपुर, झुंडपुरा, विशावली, पटटी खादर, रसूलपुर भांवर आदि में बाढ़ का पानी घुस आया था। हालांकि, दो दिन से बाढ़ का पानी कम हो गया है लेकिन लोगों की मुसीबतें कम नहीं हुईं। अब बाढ़ का पानी गांवों के बाहर है। ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर पशुओं के लिए चारा ला रहे हैं। बाढ़ के पानी की वजह से मोहसनपुर से सीपीया फार्म को जाने वाले मार्ग पर स्थित पुलिया धंस गई। इससे ग्रामीणों का आवागन बंद हो गया है। रास्ते में कई फीट तक पानी बह रहा है।