फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The first consignment of 25 tonnes of mangoes will be sent to Dubai from the district next week

Amroha News: जिले से अगले सप्ताह दुबई भेजी जाएगी 25 टन आम की पहले खेप

Thu, 12 Jun 2025 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 12 Jun 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
The first consignment of 25 tonnes of mangoes will be sent to Dubai from the district next week
अमरोहा। जनपद का आम दुनियाभर में अपने स्वाद और सुगंध के लिए प्रसिद्ध हैं। इस बार भी आम का सीजन शुरू होते ही विदेश से ओपन ऑर्डर मिलने लगे हैं। दुबई, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, मलयेेशिया और रूस से आम के आर्डर मिलने के बाद निर्यातक तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन

अगले सप्ताह 25 टन आम की पहली खेप दुबई भेजी जाएगी। यह आम कंटेनर से समुद्र मार्ग से जाएगा। इससे पहले यूपी सरकार के उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह 14 जून को बरेली में आम निर्यातकों और किसानों से बात करेंगे।
विज्ञापन

अमरोहा जिले में करीब 12 हजार हेक्टेयर में आम के बाग हैं। पिछले साल के मुकाबले इस बार आम की फसल अच्छी है। फसल की शुरुआत में ही आंधी बारिश से आम के बौर पर कुछ असर पड़ा था, लेकिन इसके बाद मौसम ठीक रहा। पेड़ आमों से लदे हैं। अमरोहा में लंगड़ा, चौसा, दशहरी, आम्रपाली, हुस्नआरा, फजली, मल्लिका, नियादर मनोटा, रामकेला, गुलाब जामुन, बंबइया आम की प्रमुख प्रजाति पाई जाती है। विदेशी भी अमरोहा के आम के दिवाने हैं, जो लाखों रुपये खर्च कर यहां से अपनी पसंद के आम मंगाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरोहा सऊदी अरब, कुवैत, दुबई, बहरीन, शारजाह, ओमान, सिंगापुर, मलयेेशिया, अबुधाबी, अमेरिका, जापान, आस्ट्रेलिया, ईरान, उज्बेकिस्तान, इटली, स्पेन, जर्मनी, हालैंड और लंदन तक आम निर्यात किया जाता है। सबसे अधिक मांग खड़ी देशों से रहती है। यूपी मैंगो एक्सपोर्ट एसोसिएशन अध्यक्ष नदीम सिद्दीकी बताते हैं कि इस सीजन में अब तक दुबई, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, मलयेेशिया और रूस से आम के आर्डर मिल चुके हैं। अगले सप्ताह दशहरी और लंगड़े की पहली खेप में 25 टन आम दुबई भेजे जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed