फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The festival of colours begins with Holika Dahan, people immersed in fun

Amroha News: होलिका दहन के साथ शुरू रंगों का उत्सव, मस्ती में डूबे लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
The festival of colours begins with Holika Dahan, people immersed in fun
अमरोहा। जिलेभर में सोमवार की रात कुल 1211 में से एक हजार स्थानों पर होलिका दहन किया गया। इससे पहले दिन में महिलाओं ने होलिका की पूजा की। इसके साथ ही शहर से लेकर देहात तक होली का उल्लास छा गया। त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। बुधवार को तीन प्रमुख मेले और छोटे-बड़े 20 जुलूसों निकाले जाएंगे।
विज्ञापन


सोमवार की शाम लोगों ने धूप, दीप, नैवेद्य आदि का भोग लगाकर अग्नि की परिक्रमा की। कई जगहों पर लोगों ने पंडितों को बुलाकर मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कराकर होलिका दहन किया। होलिका दहन के बाद लोगों ने सुख, समृद्धि के लिए जौ, चने, गन्ने आदि चढ़ाए। अमरोहा नगर में कोट चौराहा, मंडी चौब, वासुदेव, दानिशमंदान, छंगा दरवाजा समेत कई जगह होली का दहन किया गया। इसके अलावा गजरौला, हसनपुर, मंडी धनौरा समेत जिले भर में शाम को होलिका पूजन और रात में दहन हुआ। कुछ जगह लोगों में होलिका दहन को असमंजस की स्थिति बनी रही, जिसके चलते होलिका दहन नहीं हो सका। यहां के लोगों ने मंगलवार की शाम होलिका दहन करने की तैयारी की है।
विज्ञापन

एसपी अमित कुमार आनंद ने सभी सर्किल अधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वह गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद करें और शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील करें। होलिका दहन स्थलों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। जिले के 50 संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। साथ ही जनपद में सक्रिय एक हजार हिस्ट्रीशीटरों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होलिका दहन से लेकर धुलैड़ी तक प्रमुख चौराहों पर सख्त पहरा है और देहात क्षेत्रों में लगातार गश्त की जा रही है। धुलैंडी वाले दिन हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव झकड़ी, आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव रहरई और नगर कोतवाली क्षेत्र की दुर्गा कॉलोनी में मेले आयोजित होंगे। इसके अलावा एकादशी पर भी जुलूस निकाले जाएंगे। धुलैड़ी के दिन बाइक से स्टंट या तेज रफ्तार में वाहन चलाने वाले युवाओं पर विशेष कार्रवाई की जाएगी।

एसपी ने स्पष्ट किया है कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से सीओ अवधभान भदौरिया व इंस्पेक्टर शौकेंद्र बालियान, अमरोहा नगर में सीओ अभिषेक यादव व इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने फोर्स के साथ पैदल मार्च किया। इसके अलावा नौगावां सादात, रजबपुर, डिडौली क्षेत्र में पैदल मार्च निकालकर लोगों को सुरक्षा का भरौसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed