फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The father-in-law of the female village head is also among the accused of grabbing the house.

मकान कब्जाने के आरोपियों में महिला ग्राम प्रधान का ससुर भी है शामिल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
The father-in-law of the female village head is also among the accused of grabbing the house.
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के कालका वाली डगरौली गांव तीन परिवारों ने भाजपा विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी और उनके जिन समर्थकों पर मकान कब्जा करने आरोप लगाया है, उनमें महिला ग्राम प्रधान का ससुर भी शामिल है। यही नहीं पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि हसनपुर ने विधायक के इशारे पर मकान में ताला लगाकर चाबी अपने पास रख ली है।
विज्ञापन

वहीं विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी जिस स्टांप के होने की बात कर रहे हैं उसे पीड़ित परिवार के नन्हे सिंह, हेतराम सिंह और जयप्रकाश ने फर्जी बताया है। उनका कहना है कि कभी पंचायत में ही नहीं हुई। दोनों पक्षों के बीच करीब एक साल से विवाद चल रहा है। मकान बनने के बाद से ही आरोपी उस पर कब्जा करना चाहते हैं। अब विधायक के इशारे पर पुलिस ने मकान में ताला डालकर चाबी अपने पास रख ली है।
विज्ञापन

पीड़ित जयप्रकाश के बेटे राजेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी मां शांति देवी और चाची बबीता व तारा के नाम 10 बीघा जमीन है। जिसमें करीब 300 गज जमीन में मकान बनाया। तीनों परिवार जमीन और मकान में साझेदार हैं। मकान बनने के बाद से ही आरोपी परेशान कर रहे हैं। इसमें एक आरोपी की पुत्रवधू ग्राम प्रधान है। वैसे तो दोनों पक्ष खड़गवंशी बिरादरी से ताल्लुक रखते हैं लेकिन विधायक एक पक्ष का समर्थन कर रहे हैं। आरोप है कि उनके ही इशारे पर पुलिस ने रात के अंधेरे में जाकर घर में ताला डाल दिया और चाबी अपने पास रख ली है। तीनों परिवार बेघर हो गए हैं। एक छोटे से पुराने मकान में रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed