फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The family of the rape victim created a ruckus in the district hospital

Amroha News: दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों का जिला अस्पताल में हंगामा

Tue, 25 Mar 2025 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 25 Mar 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
The family of the rape victim created a ruckus in the district hospital
अमरोहा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में दुष्कर्म पीड़िता का एक्सरे नहीं पर नाराज परिजनों ने हंगामा कर दिया। कुछ ही देर में भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष व सीएमएस मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित परिजनों को समझाकर शांत किया।
इसके बाद पीड़िता का एक्सरे कराया गया। साथ ही उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए। उधर, पुलिस ने एक आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। जबकि, दुष्कर्म के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

यह मामला अमरोहा देहात क्षेत्र का है। क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने बताया कि शनिवार रात 12 बजे उनकी आंख खुली तो उनकी नाबालिग बेटी घर पर नहीं थी। परिजनों ने तलाश किया तो सरकारी स्कूल के पास गांव का ही जिंकल मान उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। जबकि, उसका साथी स्कूटी के पास खड़ा था। किसान ने शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। मामले में पुलिस ने जिंकल मान और उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को दुष्कर्म पीड़िता का जिला अस्पताल में मेडिकल और एक्सरे होना था। इसके बाद उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाने थे। लेकिन, सोमवार को विवेचक पीड़िता को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर नहीं मिले। अन्य स्टॉफ एक्सरे करने से मना करना लगा। इस पर पीड़िता के परिजन जिला अस्पताल में हंगामा करने लगे और स्टाफ पर जानबूझकर एक्सरे नहीं करने का आरोप लगाया है। हालांकि, सीएमएस डॉ. प्रेमा पंत त्रिपाठी के हस्तक्षेप के बाद पीड़िता का एक्सरे कराया गया।

सीएमएस ने बताया कि पीड़िता का एक्सरे कर दिया गया है। उधर, सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि दुष्कर्म की घटना के दौरान मौके पर मौजूद कोशल को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, मुख्य आरोपी जिंकल मान की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed