फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The family of the martyred Arvind was invited on Kargil Vijay Diwas.

Amroha News: कारगिल विजय दिवस पर शहीद अरविंद के परिजनों को बुलाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
The family of the martyred Arvind was invited on Kargil Vijay Diwas.
अमरोहा। भारतीय सेना की ओर से कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कारगिल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उस युद्ध में शहीद हुए जवानों के परिजनों को बुलाया गया और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

अमरोहा के छावी मिलक निवासी अरविंद सिंह 1999 में कारगिल युद्ध में शहीद हो गए थे। 25 और 26 जुलाई को सेना की ओर से कारगिल में विजय दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शहीद के परिजनों को बुलाया गया। शहीद के छोटे भाई धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वह सेना के बुलावे पर अपने परिवार के साथ कारगिल गए और कार्यक्रम में शामिल हुए। वह पहाड़ी भी दिखाई गई। जहां पर युद्ध हुआ। जहां भारतीय जवानों ने दुश्मनों के दांत खट्टे कर दिए और कारगिल में तिरंगा फहराया। उस जगह को देखकर आंखें नम हो गई, जहां पर भाई शहीद हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed