फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The family caught the loving couple

Amroha News: निकाह के इरादे से फरार हुआ प्रेमी युगल, परिजनों ने पकड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
The family caught the loving couple
अमरोहा। निकाह के इरादे से घर से ऑटो रिक्शा में सवार होकर निकले प्रेमी युगल को परिजनों ने पकड़ लिया। पकड़े जाने पर प्रेमी युगल ने सड़क पर हंगामा कर दिया। परिजन युवती को निकाह के आश्वासन पर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के एक माेहल्ले का है। यहां रहने वाली एक युवती का बिरादरी के ही युवक से करीब पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। वहीं, दोनों के परिजनों में किसी बात को लेकर मनमुटाव भी रहता है। प्रेम प्रसंग की भनक लगने पर युवती के परिजनों ने उसके घर से निकलने पर पाबंदी लगा दी। लेकिन, बंदिश के बावजूद युवती ने चोरी-छिपे मोबाइल पर प्रेमी से बातचीत जारी रखी। शनिवार को दोनों ने निकाह करने के इरादे से सुबह में परिजनों को चकमा देकर दिल्ली जाने के लिए दोनों रेलवे स्टेशन पहुंचने के लिए ऑटो रिक्शा में सवार हो गए। इसी बीच युवती के किसी रिश्तेदार ने उसे प्रेमी के साथ देखकर सूचना परिजनों को दे दी। उधर, मोहल्ले में प्रेमी युगल के साथ होने की खबर फैलते ही दोनों के परिजनों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। तलाश करते हुए आखिर में एक मोहल्ले में दोनों ऑटो रिक्शा में बैठे हुए पकड़ लिए। पकड़े जाने पर प्रेमी का हाथ थामे रही युवती बीच सड़क ही परिजनों से भिड़ गई और परिजनों के साथ घर जाने से मना कर दिया। दोनों ओर से शुरू हुई खींचतान के बीच शोर मचने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रेमी युगल की जिदद के आगे दोनों के परिजनों ने जल्दी निकाह कराने का वादा कर प्रेमी युगल को बमुश्किल घर चलने के लिए राजी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed