{"_id":"67bcde5ff5b5a2a26f0d2184","slug":"the-faces-of-the-students-lit-up-after-seeing-the-hindi-question-paper-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-134973-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: हिंदी का प्रश्नपत्र देख खिले परीक्षार्थियों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: हिंदी का प्रश्नपत्र देख खिले परीक्षार्थियों के चेहरे
Tue, 25 Feb 2025 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 25 Feb 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बोर्ड की परीक्षा छूटने के बाद बाहर आती छात्राएं। संवाद
अमरोहा। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं का सोमवार से आगाज हो गया। पहले दिन 71 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई। समय से करीब आधे घंटे पहले ही केंद्रों पर परीक्षार्थी पहुंच गए थे। तलाशी के बाद ही सभी को केंद्र पर प्रवेश कराया गया। दोनों पालियों में आयोजित हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा देकर आए विद्यार्थियों ने खुशी जाहिर की। आसान प्रश्नपत्र होने पर बच्चों के चेहरे पर अलग की सुकून दिखाई दे रहा था।
सोमवार को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर के छात्रों की हिंदी विषय की परीक्षा हुई। सुबह साढ़े आठ बजे से ही जिलेभर में बने केंद्रों पर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक पहुंच गए और परीक्षा की व्यवस्था देखी। पहली पाली में 10वीं और दूसरी में 12वीं के छात्रों ने परीक्षा दी, जब विद्यार्थी परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले, तो सभी के चेहरे पर खिले थे। परीक्षार्थियों ने बताया कि परीक्षा की शुरुआत अच्छी हुई है। हिंदी का प्रश्नपत्र आसान था, जो दो भागों में बटा था, सभी सवाल के उत्तर लिखें हैं।
- परीक्षा को लेकर शुरू में कुछ भय बना था, लेकिन पेपर देखने के बाद भय दूर हो गया। जो पढ़ा था, अधिकांश पेपर में आया था। समय से पहले ही सभी प्रश्नों के जवाब लिख दिए। व्याकरण वाला भाग भी काफी आसान था।-- दीपिका, कक्षा- 10
विज्ञापन
- पहली बार बोर्ड परीक्षा में बैठी हूं। परीक्षा को लेकर डर लग रहा था। पेपर में खंड ख के मुकाबले खंड अ ज्यादा आसान था, जिस तरह से पहली बार बोर्ड की परीक्षा दी है, सब कुछ सही लगा। सभी प्रश्नों के उत्तर लिखे हैं। उम्मीद है अच्छे अंक आएंगे।- अलमिशा, कक्षा- 10
- हिंदी का पेपर बेहद आसान था। पहले दिन से परीक्षा की शुरुआत ठीक हुई है। पहले पूरा प्रश्नपत्र पढ़ा, उसके बाद ही सभी सवालों के जवाब लिखे। सभी सवाल के जवाब दिए हैं। परीक्षा में किसी भी तरह की परेशानी नहीं हुई। अच्छे अंक आने की संभावना है। - रेशू प्रजापति, कक्षा- 12
- जो पाठ्यक्रम में पढ़ा था, वही प्रश्नपत्र में देखने को मिला। समय से पहले सभी सवालों के जवाब लिख दिए। पहला पेपर अच्छा हुआ है, उम्मीद है कि आगे भी परीक्षा ठीक ही होगी। हिंदी का प्रश्नपत्र काफी आसान था। - नितिन कुमार, कक्षा- 12
पहले दिन 2641 बच्चों ने छोड़ी परीक्षा
पहले दिन हाईस्कूल व इंटर के परीक्षार्थियों का हिंदी व सैन्य विज्ञान का पेपर हुआ। डीआईओएस के अनुसार सोमवार की परीक्षा में कुल 49998 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 2641 बच्चों ने परीक्षा से किनारा कर लिया। इंटर की पहली पाली में सैन्य विज्ञान के पेपर में कुल पंजीकृत पांच परीक्षार्थियों में सभी उपस्थित रहे, जबकि हाईस्कूल की परीक्षा में कुल 26115 बच्चों में से 1499 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं, इंटर की दूसरी पाली में आयोजित हिंदी की परीक्षा में 23878 पंजीकृत परीक्षार्थियों के सापेक्ष 22676 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 1142 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
सोमवार को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर के छात्रों की हिंदी विषय की परीक्षा हुई। सुबह साढ़े आठ बजे से ही जिलेभर में बने केंद्रों पर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक पहुंच गए और परीक्षा की व्यवस्था देखी। पहली पाली में 10वीं और दूसरी में 12वीं के छात्रों ने परीक्षा दी, जब विद्यार्थी परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले, तो सभी के चेहरे पर खिले थे। परीक्षार्थियों ने बताया कि परीक्षा की शुरुआत अच्छी हुई है। हिंदी का प्रश्नपत्र आसान था, जो दो भागों में बटा था, सभी सवाल के उत्तर लिखें हैं।
विज्ञापन
- परीक्षा को लेकर शुरू में कुछ भय बना था, लेकिन पेपर देखने के बाद भय दूर हो गया। जो पढ़ा था, अधिकांश पेपर में आया था। समय से पहले ही सभी प्रश्नों के जवाब लिख दिए। व्याकरण वाला भाग भी काफी आसान था।